राज्य के औद्योगिक विकास में रणनीति सहयोग देगी जापानी एजेंसी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
राज्य के औद्योगिक विकास में रणनीति सहयोग देगी जापानी एजेंसी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से उद्योग सचिव अरवा राजकमल और जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की.

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से उद्योग सचिव अरवा राजकमल और जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की. झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने नयी दिल्ली में जापानी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जिका) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी के साथ एक बैठक की. जिसमें जिका ने औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य संरचना और कौशल विकास पर झारखंड के कार्यों की सराहना की और रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त करते हुए सहयोग देने की बात कही. वहीं उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जिट्रो) इंडिया के मुख्य महानिदेशक सुजुकी ताकाशी से मुलाकात की. जेट्रो ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है. दोनों पक्ष नये निवेश अवसरों को खोलने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों पर सहमति बनी है. जबकि एक बैठक नयी दिल्ली स्थित झारखंड भवन में एनइसी कॉरपोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी के रयोहेई आइबा के साथ हुई. आइटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिज खनन के लिए डिजिटल तकनीकों और एनइसी के सहयोग से एक जापानी भाषा अकादमी की स्थापना में संयुक्त उद्यम के अवसरों की खोज करेगी. एनइसी ने झारखंड की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में उसके साथ साझेदारी करने में गहरी रुचि व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola