विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में जानकी नवमी मनी

वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी दिन पर शुक्रवार को मां जानकी की पूजा हुई. कुमारी पूजन सह सामूहिक भोजन का आयोजन किया.
रांची. विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी दिन पर शुक्रवार को मां जानकी की पूजा हुई. यजमान संजीव कुमार ठाकुर और पंडित निर्भयकांत झा शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा की. इस अवसर पर विजेद्र कुमार झा, राम मिश्र, बुब्बू झा, सुरेंद्र मिश्रा, विनय कुमार झा, जयंत कुमार झा, अमरेंद्र मोहन झा, योगेश झा, रंजीत लाल, पवन कुमार झा, अशोक झा, विद्यानंद ठाकुर, किशोर झा, सतीश चंद्र झा, शिवराम मिश्रा, दिलीप झा, डाॅ बच्चाराम झा, ज्ञान देव झा और संतोष झा आदि उपस्थित थे.
मिथिला मंच जानकी प्रकोष्ठ ने किया कुमारी पूजन
झारखंड मिथिला मंच जानकी प्रकोष्ठ ने जानकी नवमी पर शुक्रवार को हाइकोर्ट कॉलोनी हरमू में माता रानी के मंदिर में कुमारी पूजन सह सामूहिक भोजन का आयोजन किया. 108 कुमारी कन्याओं का पूजन हुआ. साथ ही राहगीरों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. जानकी प्रकोष्ठ की महासचिव निशा झा ने बताया कि मां जानकी के अवतरण दिवस पर मंदिर में मां जानकी के स्वरूप कुमारी कन्या का पूजन होता है. प्रसाद रूपी भोजन का भोग लगाया जाता है. वहीं शाम में घर के मुख्य द्वार पर दीप जलाये जाते हैं. आयोजन में उषा पाठक, सबिता मिश्रा, प्रियंका प्रियदर्शनी, मनीषा कुमारी, वर्षा आनंद, शिल्पा झा अवंतिका झा, सुनील झा, सतीश झा, आशु झा सुजीत झा, संजीत झा आदि का योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




