झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का 1932 खतियान समेत इन मुद्दों पर दिया गया बयान रहा सुर्खियों में

Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Apr 2023 11:14 AM

विज्ञापन

जगरनाथ महतो को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया. जहां आज सुबह में उनका निधन हो गया. इसके बाद पूरे प्रदेश शोक में लहर दौड़ गयी. पक्ष-विपक्ष के तमाम राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है. चेन्नई स्थित अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. तबीयत बिगड़ने के बाद सबसे पहले उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात की और चेन्नई में इलाज कराने की सलाह दी.

इसके बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें चेन्नई ले जाया गया. जहां आज सुबह में उनका निधन हो गया. इसके बाद पूरे प्रदेश शोक में लहर दौड़ गयी. पक्ष-विपक्ष के तमाम राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. निधन से पहले भी वो कई वजहों से चर्चा में रहे. जिसमें प्रभात खबर संवाद में 1932 को लेकर बेबाकी से बात रखना प्रमुख रहा. इसके अलावा कुड़मी आंदोलन, शिक्षक नियुक्ति को लेकर दिया गया बयान भी सुर्खियों में रहा.

क्या कहा था शिक्षा जगरनाथ महतो ने

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में जगरनाथ महतो ने कहा था कि बिहार में भी 1932 के आधार प्रभावी है, तो झारखंड में क्यों नहीं हो सकता. स्थानीय नीति कैबिनेट से स्वीकृति मिल गयी है. इसे अब सदन में रखा जायेगा. कैबिनेट से पास होने के बाद अब सदन में भी जितेंगे किसी की हिम्मत नहीं कि इसे पास होने से रोक दे.

शिक्षक नियुक्ति पर कही थी ये बात

झारखंड शिक्षक नियुक्ति पर जगरन्नाथ महतो ने कहा था कि सरकार 50 हजार शिक्षक बहाल करने वाली है. उन्होंने इसमें टेट पास लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही थी.

पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर क्या कहा था

जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों के स्थायीकरण पर भी बड़ा बयान दिया था. प्रभात खबर से बातचीत में उन्होंने कहा था कि सरकार परीक्षा पास नहीं करने वालों को भी नहीं हटा रही है. इनकी सेवा की अवधि भी बढ़ा कर 60 वर्ष कर दी गयी है. इससे पहले उन्हें कोई हटा नहीं सकता है. सरकार ने टेट पास को 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है. जो टेट पास नहीं 40 प्रतिशत बढ़ा दिया. इनके कहने पर डेट बढ़ा दी गयी है. सरकारी कर्मियों को तीन प्रतिशत इंक्रीमेंट होता है, जबकि इनका चार प्रतिशत किया गया है. एक जनवरी से इसका लाभ इन्हें मिलेगा. प्रेशर पॉलिटिक्स से कुछ होता नहीं है. नियम से बात होती है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola