शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की मिली धमकी, पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने की ये बड़ी मांग

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पत्र में राज्य के कुछ डिग्री कॉलेजों का नाम भी लिखा गया है. पत्र में शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन के नाम का भी उल्लेख किया गया है. पत्र लिखने वाले ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद लिखा है.

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी दी गयी है. उनके बोकारो स्थित आवास पर बुधवार को स्पीड पोस्ट से एक पत्र भेजा गया, जिसमें उन्हें धमकी दी गयी है. पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने इंटर व डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी बात नहीं करने की धमकी दी है. पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के लोग काॅलेजों में काम करते हैं.

कॉलेजों का अनुदान बढ़ाया जाये. पत्र में राज्य के कुछ डिग्री कॉलेजों का नाम भी लिखा गया है. पत्र में शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन के नाम का भी उल्लेख किया गया है. पत्र लिखने वाले ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद लिखा है. शिक्षा मंत्री के आवास पर यह पत्र पिछले दो दिनों से आ रहा है. तीन पन्नों का यह पत्र अलग-अलग दिन आया है. पत्र के अंत में लिखनेवाले ने फारवर्ड ग्रुप बिहार, यूपी, एमपी लिखा है. शिक्षा मंत्री की ओर से इसकी जानकारी बोकारो के एसपी को दे दी गयी है. रांची स्थित आवास पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.

शिक्षा मंत्री को पत्र के माध्यम से दी गयी धमकी संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है .जो भी ऐहतियाती कदम होंगे, वे उठाये जायेंगे.

चंदन झा, एसपी बोकारो

चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले कर सकेंगे पीएचडी

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार सीधे पीएचडी कर सकते हैं. उन्हें मास्टर डिग्री की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने बुधवार को कहा कि चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के पूरी तरह से लागू होने तक तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को बंद नहीं किया जायेगा. स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नये क्रेडिट और पाठ्यक्रम ढांचे की घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की गयी थी. यह ऑनर्स डिग्री पाठ्यक्रमों को चार साल के कार्यक्रम के रूप में परिभाषित करता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola