मैट्रिक-इंटर परीक्षा 3 फरवरी से! 1989 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े पहरे, चप्पे-चप्पे पर ‘तीसरी आंख’ की नजर

Updated:
विज्ञापन

JAC Board Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 3 फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस साल कुल 7.48 लाख छात्र परीक्षा देंगे. प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा से लेकर केंद्रों के आवंटन तक, जैक ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

JAC Board Exam 2026, रांची : झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा को लेकर सभी जिलों को परीक्षा सामग्री भेज दी गयी है. जैक ने जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी भेजा है. भेजे गये पत्र में कोषागार तक प्रश्न पत्र पहुंचाने से लेकर परीक्षा के दिन केंद्र तक प्रश्न पत्र लाने की प्रक्रिया पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये.

7.48 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

कोषागार में परीक्षा सामग्री की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. परीक्षा में कुल 7.48 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 4,23,861 परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए राज्य भर में कुल 1232 केंद्र बनाये गये हैं. इंटर की परीक्षा के लिए 3,24,321 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है.

Also Read: Koderma: डोमचांच में निकाय चुनाव को बाधित करने का आरोप, 3 नामजद सहित 100 लोगों पर केस दर्ज

इंटर के लिए कितने परीक्षार्थियों ने दिया आवेदन

इस वर्ष इंटर साइंस की परीक्षा में 90579, कॉमर्स में 21195 व आर्ट्स संकाय में 212547 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया है. राज्य भर में कुल 757 केंद्र बनाये गये हैं. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक,इंटर दोनों में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आयी है. राज्य में मैट्रिक में गिरिडीह में सबसे अधिक 40827 व खूंटी में सबसे कम 6097 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं इंटर में गिरिडीह में सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

Also Read: असम की धरती से CM हेमंत की ललकार: “आदिवासियों पर हुआ अत्याचार, तो बजा देंगे ईंट से ईंट”

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola