Cycling : वर्ल्ड एक्सपोजर टूर के लिए जर्मनी गये झारखंड के सरिता व आमिर

Updated at : 06 Jun 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Cycling : वर्ल्ड एक्सपोजर टूर के लिए जर्मनी गये झारखंड के सरिता व आमिर

अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर्नामेंट

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची जर्मनी व फ्रांस में छह जून से 10 जुलाई तक होनेवाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग व अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) की टीम शुक्रवार को जर्मनी रवाना हुई. भारतीय टीम में झारखंड के दो साइकिलिस्ट सरिता कुमारी और आमिर रियाज भी शामिल हैं. दोनों एक महीने तक जर्मनी व फ्रांस में ट्रेनिंग व एक्सपोजर टूर्नामेंट में शामिल होंगे. झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि साइकिलिस्टों से सीएफआई और देश को काफी उम्मीदें हैं. इसके लिए उन्होंने सीएफआई के सेक्रटरी जेनरल सरदार मनिंदर पाल सिंह के प्रति आभार जताया है. साथ ही झारखंड के दोनों साइकिलिस्टों को शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola