Cricket : अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जीते
Updated at : 10 Mar 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम का दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
अनगड़ा.
उषा मार्टिन विवि स्टेडियम में रविवार को भारतीय खाद्य निगम का दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन हुआ. उदघाटन सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनोज कुमार गोगोई ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में महा प्रबंधक अमित भूषण उपस्थित थे. टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं, जिनमे मेजबान आंचलिक कार्यालय कोलकाता, क्षेत्रीय कार्यालय रांची, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार की टीमें शामिल हैं. रविवार को तीन मैच खेले गये. पहले मैच में झारखंड ने ओडिशा को दो विकेट से पराजित किया. ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 86 रन बनाये. झारखंड ने दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. दूसरे मैच में क्षेत्रीय कार्यालय पश्चिम बंगाल ने कोलकाता को 23 रन से हराया. वहीं तीसरे लीग मैच में बिहार ने झारखंड को नौ विकेट से पराजित किया. टूर्नामेंट के आयोजन में झारखंड के महाप्रबंधक मनोज कुमार, अभिषेक सिन्हा, देवेंद्र बैस, प्रणव कुमार, संजय तिग्गा, आशीष कुजूर, शकील अहमद, अजमल अली, पंकज बड़ाईक व विवेक पोद्दार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




