Uni sports: डोरंडा कॉलेज में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 7:49 PM
Birsa Munda
रांची विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को डोरंडा काॅलेज में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने किया.
रांची. रांची विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को डोरंडा काॅलेज में इंटर कॉलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने किया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ सुरेश कुमार साहू सहित अन्य मौजूद थे. इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि खेल शरीर और मन के बीच समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यही समन्वय जीवन का मुख्य सूत्र है. पहले दिन नॉकआउट राउंड में खेले गये मैच में बीएस काॅलेज लोहरदगा ने संत पॉल कॉलेज को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनायी. वहीं इससे पहले हुए मैच में डोरंडा कॉलेज ने सिल्ली कॉलेज को 25-19, 25-10 से, संत जेवियर्स कॉलेज ने योगदा सत्संग कॉलेज को 25-17, 25-14 से, बीएस कॉलेज लोहरदगा ने मारवाड़ी कॉलेज को 25-19, 25-20 से हराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










