Ranchi News : जमीन दिलाने के नाम पर इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर से 10 लाख रुपये ठगे

ठगी का आरोप सीआइडी में पदस्थापित आरक्षी व रांची एसएसपी के क्यूआरटी में तैनात आरक्षी पर लगाया
रांची. सीआइडी में पदस्थापित आरक्षी प्रेम कमल तिवारी द्वारा इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार और सब इंस्पेक्टर प्रयाग दास से जमीन दिलाने के नाम पर पांच-पांच लाख समेत कुल 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. मामले में बैजनाथ कुमार ने लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता के अनुसार वह पतरातू थाना क्षेत्र के भदानीनगर के रहने वाले हैं. वर्तमान में घाटशिला अंचल में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार रांची एसएसपी के क्यूआरटी में तैनात आरक्षी प्रवीण तिवारी के जरिये उनकी मुलाकात प्रेम कमल तिवारी से हुई थी. मुलाकात के दौरान प्रेम कमल तिवारी ने कहा कि पंडरा के हेहल मौजा में जमीन बिक्री का है. इसके बाद शिकायतकर्ता को ले जाकर वहां जमीन भी दिखायी. प्रेम कमल तिवारी ने अपने नाम से जमीन का एक पावर ऑफ अटर्नी भी दिखाया. शिकायतकर्ता के अनुसार प्रेम कमल तिवारी ने 17 जुलाई 2022 को पांच- पांच लाख रुपये लेकर उनके नाम पर जमीन एग्रीमेंट भी कर दिया. पैसे का भुगतान आरक्षी प्रवीण तिवारी सहित अन्य लोगों के समक्ष मोरहाबादी में हुआ था. लेकिन पैसा लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री से टालमटोल करने लगा और बाद में जमीन देने से इंकार करते हुए पैसा लौटाने का आश्वासन दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार प्रेम कमल तिवारी ने जमीन का फर्जी पावर ऑफ अटर्नी तैयार किया था. दर्ज केस में दोनों आरक्षी को आरोपी बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




