खराब मौसम के कारण इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, कई विमान देर से पहुंचे

Published at :20 Aug 2022 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
खराब मौसम के कारण इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, कई विमान देर से पहुंचे

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को हुई बारिश का असर विमानों पर पड़ा. इंडिगो के मुंबई-रांची विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. वहीं, कई विमान लेट से आये और उड़े.

विज्ञापन

Jharkhand News: राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश और लो विजिविलिटी के कारण विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ. खराब मौसम के कारण इंडिगो के मुंबई-रांची विमान (6ई 5232) को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. रांची से मुंबई जानेवाला यह विमान देर रात तक नहीं उड़ा था. इसके उड़ने का समय शाम 4:40 बजे था. वहीं, गो एयरवेज का रांची-मुंबई विमान शाम 7:30 की जगह 7:46 बजे उड़ा.

इंडिगो और विस्तारा का विमान विलंब से उड़ा

इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान दिन के 12:05 बजे की जगह 12:20 बजे में आया. इस कारण दिल्ली जानेवाला विमान आठ मिनट विलंब से उड़ा. इंडिगो का रांची-दिल्ली विमान सुबह 7:45 बजे की जगह 7:53 बजे में उड़ा. विस्तारा का दिल्ली-रांची विमान शाम 7:50 बजे की जगह 8:19 बजे पहुंचा. इस कारण से यह विमान रात 8:30 बजे की जगह रात 9:13 बजे उड़ा.

Also Read: झारखंड में दो दिन होगी भारी से बहुत भारी बारिश, जानें, कैसे करें फसल व मवेशी की सुरक्षा

इंडिगो का दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान रद्द

वहीं, एयर इंडिया का दिल्ली-रांची विमान (एआई 417) दोपहर 12:50 की जगह दोपहर 1.02 बजे आया. रांची-दिल्ली विमान दोपहर 1:45 बजे की जगह 2:02 उड़ा. शाम के 6:10 बजे इंडिगो का दिल्ली-रांची-दिल्ली विमान रद्द कर दिया गया. गो एयरवेज का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 1.45 बजे की जगह 2:20 बजे उड़ा. एयर एशिया का रांची-दिल्ली विमान दोपहर 12:20 बजे की जगह दोपहर 1:09 बजे उड़ा. वहीं, कोलकाता-रांची विमान रात के 8:00 बजे की जगह 8:51 बजे पहुंचा. इंडिगो का रांची-हैदराबाद विमान शाम 7:45 की जगह शाम 7:59 बजे रवाना हुआ. जबकि, इंडिगो का रांची-बेंगलुरु विमान सुबह 7:45 बजे की जगह 8:08 बजे उड़ा.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola