ePaper

Indian Railways: झारखंड और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी, मार्च तक चलती रहेगी ये ट्रेन

Updated at : 20 Dec 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

Indian Railways

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन का विस्तार मार्च 2025 तक कर दिया है.

विज्ञापन

Indian Railways: झारखंड और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है. झारखंड की राजधानी रांची के हटिया और छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को मार्च 2025 तक चलाने का ऐलान कर दिया गया है.

हटिया-दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि विस्तार को मंजूरी

रांची रेलवे डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) निशांत कुमार ने यह जानकारी दी है. रांची रेल मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय रेलवे ने 08185/08186 हटिया – दुर्ग – हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार को मंजूरी दे दी है.

हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से खुलेगी ट्रेन

इस फैसले के बाद 08185 हटिया – दुर्ग स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर 2024 से 27 मार्च 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को राजधानी रांची के हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी. इस अवधि में ट्रेन कुल 26 बार हटिया से दुर्ग के लिए चलेगी.

दुर्ग से बुधवार और शुक्रवार को प्रस्थान करेगी ट्रेन

दूसरी तरफ, 08186 दुर्ग – हटिया स्पेशल ट्रेन 1 जनवरी 2025 से 28 मार्च 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से प्रस्थान करेगी. इस दौरान ट्रेन दुर्ग से भी 25 बार हटिया के लिए चलेगी.

ट्रेन के टाइम-टेबल और स्टॉपेज में बदलाव नहीं

मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि इस ट्रेन की समय सारणी यानी टाइम टेबल पहले की तरह रहेंगे. ट्रेन में लगने वाले कोच संख्या में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां तक कि ट्रेन के स्टॉपेज में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. यानी यह ट्रेन जिन स्टेशनों पर रुकती थी, वहीं रुकेगी.

Also Read

TSPC के अरविंद जी का ऐलान- संगठन के नाम पर लोगों को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई

सैलानियों का स्वर्ग नेतरहाट : छोटानागपुर की पहाड़ियों की रानी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola