TSPC के अरविंद जी का ऐलान- संगठन के नाम पर लोगों को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई

TSPC News: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के कॉमरेड अरविंद जी ने संगठन के नाम पर आम लोगों को धमकी दे रहे लोगों को आगाह किया है. कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
TSPC News| बुढ़मू (रांची), कालीचरण : झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के प्रमुख कॉमरेड अरविंद जी ने संगठन के नाम पर लोगों को परेशान करने वाले गिरोहों को चेतावनी दी है. कहा है कि ऐसे संगठनों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
‘बिकेश तिवारी ग्रुप और आलोक गैंग से TSPC का संबंध नहीं’
मध्य सबजोनल कमेटी टीएसपीसी के कॉमरेड ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी की है. इसमें बिकेश तिवारी ग्रुप और आलोक गैंग से संगठन ने किनारा करते हुए कहा है कि इन दोनों गिरोहों से टीएसपीसी का कोई संबंध नहीं है.
‘टीएसपीसी के नाम पर आम लोगों को परेशान कर रहे संगठन’
विज्ञप्ति में अरविंद ने कहा है कि टीएसपीसी संगठन के नाम पर कुछ लोग आम लोगों को फोन करके परेशान कर रहे हैं. यह संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिकेश तिवारी ग्रुप और आलोक गैंग से टीएसपीसी का कोई लेना-देना नहीं है.
मोटरसाईकिल से वसूली नहीं करता टीएसपीसी – अरविंद जी
ये दोनों गिरोह आम लोगों को परेशान कर रहे हैं. टीएसपीसी संगठन ऐसी गतिविधि की निंदा करता है. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि टीएसपीसी संगठन कोयला लाने वाले मोटरसाईकिल से वसूली नहीं करता. कहा जा रहा है कि टीएसपीसी उनसे इंट्री फीस ले रहा है.
इंट्री मांगने वालों की सूचना दें, करेंगे कार्रवाई – टीएसपीसी
अरविंद जी ने कहा है कि संगठन के नाम पर अगर कोई इंट्री मांगता है, तो इसकी सूचना संगठन को दें. ऐसे फर्जी लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ टीएसपीसी कार्रवाई करेगा. यह भी कहा है कि रोशन जी नाम का कोई भी व्यक्ति संगठन का सदस्य नहीं है. ये फर्जी लोग हैं.
टीएसपीसी ने 2 फर्जी मोबाइल नंबर से किया सावधान
विज्ञप्ति में दो मोाइल नंबर (7814743755 और 8927320713) भी जारी किए गए हैं. कहा है कि ये दोनों मोबाइल नंबर फर्जी हैं. अगर इन नंबर्स से कॉल आता है, तो सावधान रहें. ऐसे फर्जी लोगों और संगठनों को चिह्नित करवाकर टीएसपीसी नके खिलाफ कार्रवाई करेगा. आम लोगों को इनसे भयभीत होने की जरूरत नहीं है.
Also Read
Palamu News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यवसायियों ने बंद कराया मेदिनीनगर बाजार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




