Indian Railway News: न्यू गिरिडीह-रांची ट्रेन को कल मिलेगी हरी झंडी, जानें स्टॉपेज और टाइमिंग
Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Sep 2023 1:50 PM
उदघाटन के दिन ट्रेन संख्या 03309 न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन डायवर्ट रूट वाया बड़काकाना, मुरी-टाटीसिलवे होकर चलेगी. ट्रेन में कुल 345 सीटें होंगी.
रांची: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी 12 सितंबर की सुबह 10.30 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन से नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करेंगे. यह ट्रेन न्यू गिरिडीह-रांची के बीच चलेगी, जो जमुआ, धनवार, महेशपुर हाॅल्ट, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा एवं टाटीसिलवे में भी रुकेगी.
उदघाटन के दिन ट्रेन संख्या 03309 न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन डायवर्ट रूट वाया बड़काकाना, मुरी-टाटीसिलवे होकर चलेगी. ट्रेन में कुल 345 सीटें होंगी. 13 सितंबर से भी कुछ दिनों तक यह ट्रेन डायवर्ट रूट से ही चलेगी. जबकि ट्रेन का निर्धारित मार्ग बड़काकाना-मेसरा-टाटीसिलवे है. ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह रांची से सुबह 6.05 बजे प्रस्थान करेगी और न्यू गिरिडीह दोपहर एक बजे पहुंचेगी. वहीं न्यू गिरिडीह से ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी और रांची रात 9.30 बजे पहुंचेगी.
इस ट्रेन के शुरू होने से हजारीबाग से रांची और गिरिडीह आना-जाना काफी आसान हो जायेगा. ये हजारीबाग टाउन स्टेशन के लिए तीसरी यात्री ट्रेन होगी. इससे पूर्व में हजारीबाग टाउन से कोडरमा स्टेशन के लिए कोडरमा एक्सप्रेस स्पेशल और रांची से पटना वंदे भारत का परिचालन शुरू हुआ है. इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद हजारीबाग के यात्री कम किराए में राजधानी रांची और गिरिडीह की यात्रा कर पाएंगे. एक साल के अंदर हजारीबाग के लोगो के लिए यह ट्रेन दूसरी तोहफा होगी. हाल ही में वंदे भारत का परिचालन शुरू हुआ है.
सबसे पहले यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से गिरिडीह के लिए सुबह 6 बजकर 5 मिनट प्रस्थान करेगी. इसके बाद यह ट्रेन टाटी सिलवे स्टेशन पर 6 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी. इसके बाद मेसरा स्टेशन पर 6 बजकर 44 मिनट पर, बरकाकाना 8:10, हज़ारीबाग़ टाउन 9:13, कोडरमा स्टेशन 11:00, महेशपुर हॉल्ट 11:22, धनवार स्टेशन 11:42, जमुआ स्टेशन 12:05, न्यू गिरिडीह स्टेशन 13:00 बजे पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










