Sports : इंडियन ग्रांप्री गुमला की सुप्रीति ने जीता रजत

प्रथम इंडियन ग्रांप्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप
रांची. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) के तत्वावधान में बेंगलुरु में आयोजित प्रथम इंडियन ग्रांप्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को गुमला की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुप्रीति कच्छप ने 5000 मीटर में 16:54.23 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता. इस स्पर्धा का स्वर्ण उत्तरप्रदेश की बेबी और कांस्य पदक रेलवे की पूनम दिनकर ने जीता.गिरीडीह की संघमित्रा महता पांचवें स्थान पर रहीं. सुप्रीति की इस उपलब्धि पर उसके प्रारंभिक कोच प्रभात रंजन तिवारी समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




