स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में 14 प्लाटून दिखाएंगी शौर्य, ओडिशा पुलिस की भी होगी परेड

Updated:
विज्ञापन

रांची में स्वतंत्रता दिवस 2026 का राज्यस्तरीय समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा. इस भव्य परेड में विभिन्न सुरक्षा बलों की 14 प्लाटून हिस्सा लेंगी. कार्यक्रम का नेतृत्व 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी करेंगे.

विज्ञापन

नवीन शर्मा की रिपोर्ट 

Independence Day Parade in Ranchi 2026 : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह की परेड को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों, झारखंड पुलिस, एनसीसी और गृह रक्षा वाहिनी की कुल 14 प्लाटून हिस्सा लेंगी. परेड का नेतृत्व 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान रामगढ़ एसपी राघवेंद्र शर्मा फर्स्ट इन कमांड के रूप में करेंगे. सेकेंड-इन-कमांड की जिम्मेदारी परिचारी प्रवर-द्वितीय अनिश मोमित कुजूर संभालेंगे. 

कौन-कौन होंगे परेड का हिस्सा? 

परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-01, जैप-02, जैप-10, रांची जिला पुलिस पुरुष एवं महिला, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी और एनसीसी गर्ल्स-ब्वॉयज की टुकड़ियां शामिल होंगी. 

August 15 (2).jpg

अर्धसैनिक बलों की प्लाटून की कमान संभालेंगे अधिकारी 

सीआरपीएफ की प्लाटून की कमान अवर निरीक्षक मातिवर पाल, आईटीबीपी की कमान निरीक्षक पंकज कुमार, एसएसबी की कमान अवर निरीक्षक बंटी सिंह और सीआईएसएफ की कमान अवर निरीक्षक दीपक बावरी संभालेंगे. वहीं ओडिशा पुलिस की प्लाटून का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक विभूति भूषण गोचयत और झारखंड जगुआर की कमान पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार के हाथों में होगी.

August 15 (1).jpg

जैप, जिला पुलिस, गृह रक्षा और एनसीसी की टुकड़ियां भी होंगी शामिल

जैप-01 की प्लाटून का नेतृत्व अवर निरीक्षक (सशस्त्र) तिल प्रसाद जैसी, जैप-02 की कमान अवर निरीक्षक (सशस्त्र) सुनील टोप्पो और जैप-10 महिला बटालियन की प्लाटून का नेतृत्व अवर निरीक्षक (सशस्त्र) जया तिर्की करेंगी. रांची जिला पुलिस पुरुष प्लाटून की कमान सार्जेन्ट प्रितम महतो और महिला प्लाटून की कमान महिला पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू वर्मा संभालेंगी. इसके अलावा, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की टुकड़ी का नेतृत्व कंपनी कमांडर मन सिद्ध सुरीन करेंगे. एनसीसी गर्ल्स की प्लाटून कमांडर तन्नु कुमारी और एनसीसी ब्वॉयज के प्लाटून कमांडर प्रदीप कुमार होंगे.

ये भी पढ़ें: पारसनाथ पहाड़ पर निर्माण की वैधता जांचेगा प्रशासन, हाईकोर्ट ने डीसी को दिया स्थल निरीक्षण का निर्देश

तीन बैंड पार्टियां बढ़ाएंगी समारोह की भव्यता

स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में तीन बैंड पार्टियां भी शामिल होंगी. जैप-01 बैंड के कमांडर अवर निरीक्षक (सशस्त्र) रविंद्र राम, जैप-10 महिला बैंड की प्रभारी महिला हवलदार अमिया कुजूर और गृह रक्षा वाहिनी बैंड पार्टी के कमांडर हवलदार सुरेश कुमार होंगे. मोरहाबादी मैदान में होने वाले समारोह में सुरक्षा बलों की कदमताल, बैंड की धुन और विभिन्न टुकड़ियों की अनुशासित परेड स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी. परेड के जरिए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के अनुशासन एवं समर्पण की झलक देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सारण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, 11 प्लाटून ने किया परेड का अभ्यास


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola