सारण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, 11 प्लाटून ने किया परेड का अभ्यास

Updated:
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

Rajendra Stadium: स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्वयं उपस्थित रहकर परेड, ध्वजारोहण और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Rajendra Stadium: स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने को लेकर गुरुवार को मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की मौजूदगी और देखरेख में परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था सहित अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास कराया गया.

11 प्लाटून और बैंड ने किया परेड का पूर्वाभ्यास

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान 11 प्लाटून के जवानों के साथ बैंड दल ने परेड का पूर्वाभ्यास किया. इसके अलावा राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली बच्चियों की तैयारियों का भी जायजा लिया गया. जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया.

डीएम ने समारोह स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने राजेंद्र स्टेडियम का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने गर्मी को देखते हुए समारोह स्थल पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

डीएम ने परेड ग्राउंड को समतल कराने और मैदान में मौजूद अनावश्यक बालू समेत अन्य सामग्री को हटाने का भी निर्देश दिया, ताकि परेड के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है. समारोह को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया.

उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. समारोह को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी, परेड दल और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


विज्ञापन
संजय भारद्वाज

लेखक के बारे में

By संजय भारद्वाज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन