सारण के इसुआपुर में विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक व अन्य

शहीदों के सम्मान में इसुआपुर प्रखंड में तरैया के भाजपा विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया.

विज्ञापन

tiranga yatra: शहीदों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को इसुआपुर प्रखंड में तरैया के भाजपा विधायक सह बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति जनक सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में दर्जनों चारपहिया और दोपहिया वाहनों के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

डोईला से इसुआपुर बाजार तक निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत तरैया विधानसभा भाजपा के प्रधान कार्यालय डोईला गांव से हुई. यात्रा सढ़वारा बाजार होते हुए इसुआपुर बाजार पहुंची. इसके बाद धर्मशाला परिसर बिशनपुरा से बजरंग मोड़ आता नगर तक करीब एक किलोमीटर की दूरी तक लोगों ने पैदल मार्च किया. इस दौरान वीर शहीद अमर रहें और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाये गये.

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पैदल मार्च के बाद तिरंगा यात्रा शामकौरिया बाजार होते हुए छपियां पंचायत भवन बाजार पहुंची. यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को याद किया गया.

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने किया यात्रा का स्वागत

तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में शांति रमन बालिका प्लस टू विद्यालय सढ़वारा और यूएमएस अचितपुर के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने यात्रा का स्वागत किया. जगह-जगह ग्रामीणों ने भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया.

जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में बीडीओ इंजीनियर सत्यम सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, एसआई हीरा पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा, भाजपा मंडल पश्चिमी अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोनू राज सोनू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथुन कुशवाहा, पूर्व फौजी एमडी वारिस, बद्री नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, बच्चा सिंह, बलिराम मिश्रा, शारदानंद सोनी, मिथिलेश पांडेय, हरि किशोर सिंह, पीयूष रंजन, पंकज कुमार सिंह, पप्पू सिंह, भोला सिंह और गोलू कुमार गौरव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


विज्ञापन
चंद्रशेखर कुमार

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन