रांची : मोरहाबादी में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा सख्त, CM हेमंत सोरेन करेंगे ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे.

विज्ञापन

Independence Day Security in Ranchi: स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सुबह नौ बजे मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे. इस अवसर पर फर्स्ट इन कमांड 2022 बैच के आइपीएस अधिकारी राघवेंद्र शर्मा और सेकेंड इन कमांड अनिश मोमित कुजूर होंगे. समारोह में आनेवाले सभी आगंतुकों की सघन जांच की जायेगी, ताकि कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री के साथ प्रवेश न कर सके.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाने पर रोक

जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा पर विशेषनिगरानी रखने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर रोक लगायी गयी है. केवल प्रशासन द्वारा ही ड्रोन से रिकॉर्डिंग की जायेगी. सलामी मंच, माइक सिस्टम, पार्किंग, अग्निशमन, बैरिकेडिंग, पंडाल, चिकित्सा, बिजली, जनरेटर, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कर ली गयी है. शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने स्थल निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया. इधर, मुख्यमंत्री शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर भी सुबह 9:40 पर ध्वजारोहण करेंगे.

कहां-कहां ध्वजारोहण?

संस्थानकौन ध्वजारोहण करेंगेसमय
झारखंड हाईकोर्टचीफ जस्टिस एमएस सोनकसुबह 9:30 बजे
पुराना हाईकोर्ट हेरिटेज बिल्डिंगजस्टिस सुजीत नारायण प्रसादसुबह 8:45 बजे
झालसाकार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद10:30 बजे
झारखंड स्टेट बार काउंसिलमहाधिवक्ता रोहितश्य रॉय10:30 बजे
पुलिस मुख्यालयडीजीपी तदाशा मिश्रा11:00 बजे
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर सेंबोआईजी साकेत कुमार सिंह9:00 बजे
सीआईएसएफ सेकेंड रिजर्व बटालियन कैंपसआईजी प्रबोध चंद्रा9:00 बजे
झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशनमहामंत्री रमेश उरांव10:30 बजे

यह भी पढ़ें : झारखंड के 5 'आदिवासी सूरमा' जिनसे कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत, एक ने तो कलेक्टर को ही तीर से मारकर कर दिया था ढेर


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola