15 अगस्त को रांची में भारी वाहनों की नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें ट्रैफिक प्लान
स्वतंत्रता दिवस पर रांची में ट्रैफिक प्रतिबंध (ai generated image)
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर रांची में यातायात नियमों में बदलाव किया गया है. शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा. घर से निकलने से पहले विस्तृत जानकारी अवश्य लें.
Ranchi Traffic Restrictions on August 15: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को सुबह से ही मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गयी है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ले लें. खासकर भारी वाहन चालकों को तय प्रतिबंधित अवधि और निर्धारित रोक बिंदुओं का ध्यान रखना होगा. प्रशासन द्वारा जारी रूट के अनुसार 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर डायवर्सन और पार्किंग की व्यवस्था भी की है. सुरक्षा व्यवस्था और जाम की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों को शहर में प्रवेश देने के बजाय अलग-अलग मार्गों पर निर्धारित स्थानों तक ही आने की अनुमति दी गयी है. वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होनेवाले वीवीआइपी, अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और आम लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है.
वीवीआइपी के लिए अलग रूट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, सांसद और विधायक के वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किये गये हैं. ये वाहन एटीआइ मोड़, सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए वीवीआइपी प्रवेश द्वार से समारोह स्थल तक पहुंचेंगे.
इन जगहों तक ही आ सकेंगे भारी वाहन
| रूट | भारी वाहन यहां तक आ सकेंगे |
| कांके से रांची वाया बोड़ेया | बोड़ेया |
| चाईबासा-खूंटी से रांची | बिरसा चौक |
| गुमला-सिमडेगा से रांची वाया अरगोड़ा | कटहल मोड़ |
| गुमला-सिमडेगा से रांची | आईटीआई स्टैंड |
| जमशेदपुर से रांची वाया दुर्गा सोरेन चौक | दुर्गा सोरेन चौक |
| रूट | भारी वाहन यहां तक आ सकेंगे |
| जमशेदपुर से रांची वाया सदाबहार चौक | सदाबहार चौक |
| कांके-पतरातू से रांची | लॉ यूनिवर्सिटी |
| बूटी मोड़ से कोकर वाया बरियातू | बूटी मोड़ |
| बूटी मोड़ से कोकर वाया खेलगांव | बूटी मोड़ |
| तिलता चौक-पिस्का मोड़ | पंडरा बाजार |
यह भी पढ़ें : रांची : मोरहाबादी में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा सख्त, CM हेमंत सोरेन करेंगे ध्वजारोहण
यह भी पढ़ें : झारखंड के 5 'आदिवासी सूरमा' जिनसे कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत, एक ने तो कलेक्टर को ही तीर से मारकर कर दिया था ढेर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







