Independence Day : ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूम, शिक्षकों और बच्चों में उत्साह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2023 4:39 PM
स्वतंत्रता दिवस के इस जश्न में बच्चों के परिजनों ने बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ भाग लिया. इस समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कई कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ.
ऑक्सब्रिज पब्लिश स्कूल, बूटी मोड़ रांची में 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर स्कूल में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके परिजन मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत में झंडा फहराया गया उसके बाद मार्च पास्ट हुआ. साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया.
स्वतंत्रता दिवस के इस जश्न में बच्चों के परिजनों ने बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ भाग लिया. इस समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कई कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ. स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मौके पर बच्चों को संदेश भी दिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में देशभक्ति का भाव स्पष्ट नजर आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










