स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 19 कर्मी और पदाधिकारी होंगे सम्मानित, एसपी दीपक कुमार पांडे को मिलेगा वीरता पदक

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के 19 कर्मियों और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न पदकों से नवाजा जाएगा. गढ़वा के एसपी दीपक कुमार पांडे समेत 7 को वीरता पदक मिलेगा.

विज्ञापन

प्रणव कुमार, अमन तिवारी, रांची : आजादी के 78वें वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में झारखंड के 19 कर्मियों और पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. गढ़वा के एसपी दीपक कुमार पांडे समेत 7 लोगों को वीरता पदक से नवाजा जाएगा. वहीं 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा. जबकि फायर विभाग के एक कर्मी प्यारे लाल टिंबवार को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.

पहली बार फायर विभाग में कार्यरत कर्मियों को किया जा रहा है सम्मानित

बता दें कि इतिहास में पहली बार फायर सर्विस में पदस्थापित कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. देश भर के 46 फायर विभाग में कार्यरत कर्मियों को सम्मानित किया जाना है. जिनमें झारखंड से सिर्फ एक नाम प्यारे लाल तंबवार को शामिल है. उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. दरअसल उन्हें यह सम्मान बीते साल साहिबगंज में हुई आगजनी की घटना को काबू पाने के लिए दिया गया.

कौन है प्यारे लाल तंबवार

प्यारे लाल तंबवार 1990 में फायरमैन ड्राइवर के रूप में नियुक्त हुए थे. उसके बाद से जमशेदपुर, डाल्टनगंज, सिंदरी डोरंडा, गुमला और साहिबगंज में कार्यरत रहे. बीते साल 16 मई को साहिबगंज के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक सड़क निर्माण स्थल पर आग लग गयी थी. इसकी जानकारी जैसे ही प्यारे लाल को मिली वह घटनास्थल के लिए रवाना हुए. वहां पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि सड़क निर्माण उपकरण और कॉलतार भंडारण टैंक में आग लगी हुई थी. जिससे वहां के स्थानीय लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया था. लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह किये बगैर आग बुझाने में लगे रहे. इस दौरान उन्हें गंभीर चोट भी लगी.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में मुफ्त बालू लेना है, तो आपको करना होगा ये काम

कौन है दीपक कुमार पांडेय

दीपक कुमार पांडेय 2019 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. बीते साल राज्य पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों को आइपीएस में प्रोन्नति दी गयी थी. उसमें दीपक कुमार पांडेय का भी नाम शामिल था. फिलहाल वह गढ़वा के एसपी हैं. कल दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उन्हें वीरता पदक से नवाजा जाएगा. यह सम्मान उन्हें साल 2022 में इनामी नक्सली चंद्रभान पहान को मार गिराने व जोनल कमांडर गोविंद बृजिया को पकड़ने के एवज में मिल रहा है. उस वक्त वे लोहरदगा जिले में एएसपी के पद पर कार्यरत थे.

इन पुलिस कर्मियों को मिल रहा वीरता पदक

  • विश्वजीत कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर
  • उमेश सिंह, हवलदार
  • सुभाष दास, कांस्टेबल
  • दीपक पांडे, एसपी, गढ़वा
  • गोपाल गंझू, कांस्टेबल
  • रवींद्र टोप्पो, कांस्टेबल
  • सच्चिदानंद सिंह, एएसआई

इन पुलिस कर्मियों को मिल रहा सराहनीय सेवा पदक

  • सलोमी मिंज, हेड कांस्टेबल
  • विमल कुमार छेत्री, कांस्टेबल
  • रणधीर कुमार सिंह, कांस्टेबल
  • संजीव कुमार गुप्ता, कांस्टेबल
  • हेमा रानी कुल्लू, कांस्टेबल
  • संजय उरांव, हेड कांस्टेबल
  • अरुण उरांव, हेड कांस्टेबल
  • रेखा कुमारी, कांस्टेबल
  • ऋतुराज, हेड कांस्टेबल
  • राजेंद्र राम, हेड कांस्टेबल
  • संजय कुमार, हेड कांस्टेबल

फायर विभाग से झारखंड के केवल इन्हें मिल रहा वीरता पदक

  • प्यारे लाल तंबवार, फायरमैन ड्राइवर
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola