ePaper

Independence Day 2024: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका, सीएम हेमंत सोरेन रांची और कैबिनेट मंत्री यहां करेंगे ध्वजारोहण

Updated at : 12 Aug 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन

फाइल फोटो

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपराजधानी दुमका, जबकि सीएम हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे. कैबिनेट मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिले में ध्वजारोहण किया जाएगा.

विज्ञापन

Independence Day 2024: रांची-स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे. हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिले में ध्वजारोहण किया जाएगा.

जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे झारखंड के मंत्री

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मंत्रियों द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया. सभी उपायुक्तों को इस संबंध में संबंधित मंत्री से संपर्क कर आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है.

मंत्री अपने-अपने जिले में करेंगे ध्वजारोहण

ये मंत्री अपने-अपने जिले में करेंगे ध्वजारोहण

कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले में झंडोत्तोलन करेंगे. मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता चतरा, बैद्यनाथ राम लातेहार, दीपक बिरुआ पश्चिमी सिंहभूम, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, इरफान अंसारी जामताड़ा, मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, हफीजुल हसन देवघर, बेबी देवी बोकारो और दीपिका पांडेय सिंह द्वारा गोड्डा में ध्वजारोहण किया जाएगा.

Also Read: Independence Day 2024 Speech, Bhashan: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण स्पीच और स्लोगन, यहां है 5 बेस्ट आइडिया

Also Read: Independence Day 2024: इस साल भारत मनाने जा रहा 78वां स्वतंत्रता दिवस, जानें क्या है थीम

Also Read:Tri Color Rangoli: स्वतंत्रता दिवस पर जरूर बनाएं तिरंगा थीम रंगोली, यहां देखें डिजाइन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola