प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उदघाटन

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के तत्वावधान में शिक्षा परियोजना द्वारा प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक अलका जायसवाल ने किया.
रांची. स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के तत्वावधान में शिक्षा परियोजना द्वारा प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक अलका जायसवाल ने किया. ये प्रतियोगिता चार जुलाई तक अंडर-17 बालक-बालिका, अंडर-15 बालक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता टीम के बीच खेली जानी है. जिसमें प्रमंडल के रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिले की टीम भाग ले रही है. प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-15 बालक वर्ग में लोहरदगा ने रांची को 2-0 से, गुमला ने सिमडेगा को 1-0 से, अंडर-17 बालिका वर्ग में लोहरदगा ने खूंटी को 1-0 से, गुमला ने सिमडेगा को 10-0 से, अंडर-17 बालक में रांची ने सिमडेगा को 2-0 से और गुमला ने लोहरदगा को 10-0 से हराया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार, खूंटी अपरूपा पाल चौधरी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रांची विनय बंधु कच्छप सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




