झारखंड में 14 सितंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना, IMD का येलो अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी.
IMD Yellow Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में 14 सितंबर सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी वर्षा की संभावना जतायी है. कहा है कि इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
Table of Contents
IMD Yellow Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची के अधिकारियों ने बताया कि संताल परगना प्रमंडल के पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा जिले के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिन में उच्चतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.
30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकतीं हैं तेज हवाएं
रांची मौसम विज्ञान की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 14 सितंबर को सुबह साढ़े 8 बजे तक झारखंड में व्यापक स्तर पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान राज्य भर के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
लोहरदगा में हुई सबसे ज्यादा 40 मिमी वर्षा
मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 24 घंटों में लोहरदगा जिले में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. इसके बाद हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में 12.6 मिलीमीटर और लातेहार जिले में 9 मिलीमीटर वर्षा हुई. राज्य में इस मानसून में 27 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गयी है. बुलेटिन में कहा गया है कि एक जून से राज्य में 1,050 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 874 मिमी होती है.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Weather: झारखंड में 10 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक रुक-रुककर होती रहेगी वर्षा, वज्रपात की भी चेतावनी
24 घंटे में 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया रांची का तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
रांची और गुमला के लोग हो जाएं सावधान, अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी वर्षा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




