Ranchi News : आम्रपाली में ट्रक मालिकों से अवैध वसूली, मामला दर्ज

Published by :PRABHAT GOPAL JHA
Published at :30 Jun 2025 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : आम्रपाली में ट्रक मालिकों से अवैध वसूली, मामला दर्ज

आम्रपाली परियोजना में कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य से जुड़े ट्रक मालिकों से प्रति ट्रक 800 रुपये अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

रांची. आम्रपाली परियोजना में कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य से जुड़े ट्रक मालिकों से प्रति ट्रक 800 रुपये अवैध वसूली के मामले में कार्रवाई की गयी है. इसे लेकर टंडवा पुलिस ने 28 जून को केस दर्ज कर लिया है. यह केस गाड़ी के मालिक चंद्रदेव साव, प्रकाश कुमार यादव, सुरेश यादव व दिनेश कुमार साहू की शिकायत पर दर्ज किया गया है. दर्ज केस में अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. मुख्य शिकायतकर्ता चंद्रदेव साव ने पुलिस को बताया कि आम्रपाली परियोजना में प्रति ट्रक 500 रुपये लोडर स्लिप के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है. यह काम कुछ लोगों द्वारा अवैध वाहन मालिक संघ बनाकर किया जा रहा है.

हर गाड़ी से 300 रुपये पार्किंग के नाम पर लिये जा रहे

लोडर स्लिप के अलावा प्रतिदिन हर गाड़ी से 300 रुपये पार्किंग के नाम पर लिये जा रहे हैं. जिस गाड़ी का मालिक यह पैसा नहीं देता है, उसे लोडर स्लिप नहीं दिया जाता है. शिकायतकर्ता ने दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि सीसीएल का नियम है कि बिना लोडर स्लिप के गाड़ी में कोयला लोड होने नहीं दिया जायेगा. पूर्व में लोडर स्लिप सीसीएल द्वारा दिया जाता था. अभी जानबूझ कर लोडर स्लिप प्रदान करने का काम अवैध रूप से संचालित संघ को दे दिया गया है, ताकि लोडर स्लिप के नाम पर प्रति ट्रक 500 रुपये की वसूली की जा सके. इसकी जानकारी पूर्व में भी मौखिक रूप से दी गयी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola