मोरहाबादी के फुटबॉल व हॉकी स्टेडियम के हॉस्टल का होगा जीर्णोद्धार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Mar 2024 5:00 AM
विभाग के अनुसार, हॉकी स्टेडियम के हॉस्टल में कारपेट फिक्सिंग, विंडो नेट व बिजली का काम 23.21 लाख रुपये से होगा.
रांची : मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के एकलव्य हॉस्टल व हॉकी स्टेडियम के हॉस्टल का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इस पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे. खेलकूद, पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
यह काम भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के माध्यम से होगा. इसके लिए राशि का आवंटन भी हो चुका है. काम कराने से पूर्व झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक पूर्व कार्यकारिणी समिति के कार्यों का अनुमोदन प्राप्त करेंगे. योजना का पुनरीक्षण नहीं किया जायेगा. बगैर विभागीय अनुमोदन के अग्रिम राशि नहीं दी जायेगी. निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय समय-समय पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेगा. मासिक भौतिक प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा.
क्या कहा विभाग ने
विभाग के अनुसार, हॉकी स्टेडियम के हॉस्टल में कारपेट फिक्सिंग, विंडो नेट व बिजली का काम 23.21 लाख रुपये से होगा. पीसीसी और फेंसिंग का काम 24.70 लाख रुपये में होगा. 22.29 लाख रुपये में पानी आपूर्ति, सेनेटरी व अन्य काम होंगे. फुटबॉल स्टेडियम में 19.79 लाख रुपये की लागत से पीसीसी का काम होगा. एकलव्य हॉस्टल के रिपेयर क काम 22.87 लाख रुपये में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










