होली के नहीं मिल रहा है टिकट तो टेंशन न लें, झारखंड से बिहार, यूपी और बंगाल के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Mar 2025 8:56 AM

विज्ञापन

Holi Special Train

Holi Special Train: बिहार, यूपी और बंगाल के लिए जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन जसीडीह के रास्ते 8 मार्च से चलेगी. इसकी जानकारी आसनसोल रेल मंडल की ओर से दे दी है. टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

रांची : होली में रेल यात्रियों• की बढ़ती भीड़ को लेकर छह होली स्पेशल ट्रेन• को चलाने का फैसला लिया गया है. यह जानकारी आसनसोल मंडल की ओर से दी गयी है. ये ट्रेनŽ हावड़ा, रक्सौल, सियालदह, गोरखपुर, कोलकाता, पटना, कोलकाता, जयनगर, हावड़ा, खातीपुरा, हावड़ा, न्यूजलपाईगुड़ी के बीच चलेगी. स्पेशल ट्रेन• के चलने से 22,300 से अधिक बर्थ और 500 सीट उपलब्ध रहेगी.

कौन‐कौन ट्रेन चलेगी

03043 हावड़ा‐रक्सौल होली स्पेशल आठ मार्च को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी. 03044 रक्सौल‐हावड़ा होली स्पेशल नौ मार्च को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेˆन मार्ग मेंŽ दोनों दिशाओं में बंडल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगिनया स्टेˆशन• पर रूकेगी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

03045 हावड़ा‐रक्सौल होली स्पेशल

10 मार्च और 13 मार्च को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं, 03046 रक्सौल‐हावड़ा होली स्पेशल 11 मार्च और 14 मार्च को 17:30 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन मेंŽ दोनों• दिशा मेंŽ बंडल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी और बैरगिनया स्टेˆशन पर रूकेगी.

सियालदह‐गोरखपुर होली स्पेशल आठ, 10 और 13 मार्च को

03132 सियालदह‐गोरखपुर होली स्पेशल आठ, 10 व 13 मार्च को सियालदह से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03133 गोरखपुर‐सियालदह होली स्पेशल नौ, 11 व 14 मार्च को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी. ये ट्रेˆन रास्ते मेंŽ दोनों• दिशाओं मेंŽ पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार मेंŽ बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर और जसीडीह सहित झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण, छपरा, सीवान और देवरिया सदर स्टेˆशन• पर रूकेगी.

03135 कोलकाता‐पटना होली स्पेशल

11 मार्च को 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी और 03136 पटना‐कोलकाता होली स्पेशल 12 मार्च को 12:00 बजे पटना से रवाना होगी. इसके बाद उसी दिन 23:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी. ये ट्रेन रास्ते में Žदोनों• दिशा में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना साहेब स्टेशन •पर रूकेगी. इन ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुक„लित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध हो•गी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

Also Read: TSPC की धमकी के बाद आक्रमण गंझू समेत 4 की गिरफ्तारी की पुष्टि, एसपी बोले- कल पकड़े गये सभी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन