Hockey : झारखंड सेमीफाइनल में पहुंचा

Updated at : 10 Mar 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Hockey : झारखंड सेमीफाइनल में पहुंचा

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी

विज्ञापन

रांची. झारखंड महिला हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश को 3-1 से पराजित कर 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. रविवार को खेले गये मैच में झारखंड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो (चौथे मिनट) ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. वहीं, रजनी केरकेट्टा (41वें मिनट) ने दूसरा, जबकि तीसरा गोल प्रमोदनी लकड़ा (59वें मिनट) ने किया. हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने झारखंड टीम को क्वार्टर फाइनल सहित लगातार तीन मैच जीत कर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश करने के लिए बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola