झारखंड में BJP की सरकार बनी, तो ''मंइयां योजना'' से भी अच्छी योजना लायेंगे, मंडल अध्यक्ष की बैठक में बोले हिमंता विश्वा सरमा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि भाजपा ने पहले भी राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है. सरकार बनीं तो मंईयां योजना से भी अच्छी योजना लाएंगे.

विज्ञापन

रांची : भाजपा के विधानसभा सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि गठबंधन सरकार की अब कोई विश्वसनीयता नहीं बची है. भाजपा ने अलग झारखंड बनाया है, तो बचाने की भी जिम्मेदारी भी हमारी है. भाजपा झारखंड को लूटते, बर्बाद होते नहीं देख सकती. हिमंता विश्वा सरमा शुक्रवार को हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में भाजपा के सभी 515 मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है. भाजपा नेतृत्व की नयी सरकार मंईयां योजना से भी अच्छी योजना लाकर बहन-बेटियों की उन्नति सुनिश्चित करेगी.

लोकसभा में 5 सीट कैसे जीती इंडिया गठबंधन, असम के सीएम ने बताया

हिमंता विश्वा सरमा ने मंडल अध्यक्षों में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा को जिताना है, झारखंड को बचाना है. लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को दिल से समर्थन दिया है. नौ लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई, एक सीट पार्टी बहुत कम मार्जिन से हारी है. 53 विधानसभा क्षेत्र में एनडीए आगे रहा है. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति से इंडिया गठबंधन ने पांच सीटें जीती हैं. यह जनसमर्थन की जीत नहीं, बल्कि तुष्टीकरण की जीत है. भाजपा जनता को तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पित है.

हिमंता विश्वा सरमा ने पूछे सवाल- कौन सी योजना धरातल पर उतरी ?

हिमंता विश्वा सरमा कहा कि झारखंड आज निर्णायक मोड़ पर है. बदलते डेमोग्राफी से आनेवाले दिनों में राज्य तबाह हो जायेगा. सत्ता के लिए इंडिया गठबंधन ने घुसपैठियों के हाथों में सब कुछ सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि पांच साल पहले से जनता को धोखा देकर सत्ता में आयी. हेमंत सरकार एक बार फिर से जनता को दिग्भ्रमित करने में जुटी है. आनन-फानन में योजनाओं की घोषणा कर रही, लेकिन हेमंत सोरेन यह नहीं बता पा रहे कि उनकी सरकार पिछले पांच साल में कौन सी योजना धरातल पर उतरी. जनता को पता है कि हेमंत सरकार के खाने के दांत और दिखाने के अलग-अलग हैं.

Also Read: झारखंड में मंईयां योजना बैक फायर होगी, ऐसी योजना देखनी हो, तो असम आइये, खास बातचीत में बोले हिमंता विश्वा सरमा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola