ePaper

झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली से 40 घंटे गायब रहने के मामले में दायर याचिका वापस, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Updated at : 15 Apr 2024 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली से 40 घंटे गायब रहने के मामले में दायर याचिका वापस ले ली गयी है. हाईकोर्ट ने प्रार्थी के आग्रह को देखते हुए इसकी अनुमति दी.

विज्ञापन

रांची, राणा प्रताप: झारखंड हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के बाद अपने आवास से लगभग 40 घंटे से अधिक समय तक गायब रहने के मामले में दायर क्रिमिनल रिट (हेवियस कॉरपस) याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी के आग्रह को देखते हुए याचिका को वापस लेने की अनुमति दी.

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में हैं हेमंत सोरेन
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ को इस मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉउंन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. वर्तमान में हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में न्यायिक हिरासत में हैं. वैसी स्थिति में इस याचिका पर अब सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है.

हाईकोर्ट में की थी हेवियस कॉरपस याचिका दायर
प्रार्थी अधिवक्ता राजीव कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट में हेवियस कॉरपस याचिका दायर कर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरामद करने की मांग की थी. बता दें कि पिछले दिनों जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने रिमांड पर लेकर उनसे कई बार पूछताछ की.

ALSO READ: जेल में बंद हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे झामुमो के ये दिग्गज, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन मुद्दों पर हुई बात

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola