Hemant Soren बोले- सरकार के कामों से घबराकर पहले कराया जा रहा चुनाव, BJP प्रत्याशियों को लेकर क्या कह दिया?

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

हेमंत सोरेन

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नामांकन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के विकास कार्यों से घबराकर पहले चुनाव कराया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नामांकन के बाद बरहेट के सिंगा मैदान व बोरियो के डुमरिया मैदान में चुनावी सभा की. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यों से घबरा कर राज्य में पहली बार समय से डेढ़ माह पहले विधानसभा चुनाव कराया जा रहा है. मुझे लोगों तक पहुंचने से रोकने के लिए दो चरणों में चुनाव कराया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों पर भी दो टूक कहा कि उनके पास उम्मीदवारों की कमी है.

हिमंता विश्व सरमा और शिवराज सिंह पर दिया बड़ा बयान

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान छह माह से राज्य में घूम रहे हैं. चुनाव के बाद वे लोग वापस चले जायेंगे. बाहरी नेता क्या बयान दे रहे हैं, उसका जवाब देना उचित नहीं लगता है. उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों की कमी है, इसलिए अब तक उसने बरहेट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, कह दी ये बड़ी बात

सिदो-कान्हू के वंशज बने प्रस्तावक

सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बरहेट से निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम भगत के समक्ष दो सेटों में नामांकन का पर्चा दाखिल किया. प्रस्तावक के रूप में सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू व रूप चांद मुर्मू थे. सीएम के साथ जयदेव जयपुरियार, पंकज मिश्रा, अभिषेक प्रसाद पिंटू व अधिवक्ता संजय मिश्रा मौजूद थे.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

Also Read: राज्य के 81 में से 70 विधायकों का टिकट कंफर्म, चार बन गये सांसद, जानिए कितने विधायकों ने पार्टी बदल कर पाया टिकट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola