जन्मदिन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भावुक ट्वीट- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

Updated:
विज्ञापन
शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के छठे दिन अपने परिजनों के संग स्थानीय परंपरागत विधि से श्राद्ध क्रिया करते मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन.

Hemant Soren Remembers Shibu Soren on Birthday: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 10 अगस्त को अपने जन्मदिन पर अपने पिता को याद किया. एक भावुक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा. इसमें हेमंत सोरेन ने लिखा है- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं. दिवंगत दिशोम गुरु के बारे में हेमंत सोरेन ने और क्या-क्या लिखा है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Hemant Soren Remembers Shibu Soren on Birthday: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 10 अगस्त 2025 को जन्मदिन है. इस दिन वह अपने दिवंगत पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उनके क्रिया-कर्म में लगे हैं. शिबू सोरेन के निधन के छठे दिन हेमंत सोरेन ने भावुक पोस्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं. मुझे जीवन देने वाले मेरे जीवनदाता, मेरी जीवन की जड़ें जिनसे जुड़ी हैं, वही मेरे साथ नहीं हैं. बहुत कष्टकारी क्षण है यह.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरुजी प्रकृति का अंश बनकर सर्वत्र व्याप्त हो गये

हेमंत सोरेन आगे लिखते हैं कि जिनकी मजबूत उंगलियों ने बचपन में मेरे कदमों को थामा, जिनके संघर्ष और लोगों के प्रति जिनके निश्चल प्रेम ने मुझे संवेदनशीलता के साथ जीना सिखाया, हर कठिनाई को सहजता से अवसर में बदलना सिखाया और जब भी राह में अंधेरा हुआ, दीपक बनकर मुझे आगे बढ़ने का रस्ता दिखाया, वह बाबा दिशोम गुरुजी प्रकृति का अंश बनकर सर्वत्र व्याप्त हो गये हैं.

बाबा ने जन-जन की सेवा करने की शिक्षा दी – हेमंत

उन्होंने लिखा कि आज बाबा भले ही सशरीर हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि वे सूरज की हर रोशनी में हैं, हर पेड़ की छाया में हैं, हर बहती हवा में हैं, हर नदी की धार में हैं, हर उस अग्नि की लौ में हैं, जिसमें उन्होंने मुझे सत्य, संघर्ष, कभी न झुककर-निडर होकर जन-जन की सेवा करने की शिक्षा दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘हर निर्णय में बाबा की शिक्षा देता है मार्गदर्शन’

झारखंड के सीएम आगे लिखते हैं, ‘मेरे बाबा के आदर्श, विचार और शिक्षा की सीख मेरे लिए सिर्फ पुत्र धर्म नहीं, सामाजिक दायित्व भी है. उन्होंने मुझे अपने लोगों से जुड़ना सिखाया, मुझे बताया कि नेतृत्व का अर्थ शासन नहीं, सेवा होता है. आज जब मैं अपने राज्य की जिम्मेदारी उठाता हूं, तो उनकी बातें, उनकी आंखों का विश्वास, उनकी मेहनत और संघर्ष से सना हुआ चेहरा, लोगों की पीड़ा खत्म करने वाला दृढ़विश्वासी मन, शोषितों-वंचितों और आदिवासी अस्मिता को मुख्यधारा में लाने का संकल्प, मुझे हर निर्णय में मार्गदर्शन देता है.’

बाबा मुझे गर्व है कि मैं आपकी संतान हूं – हेमंत

हेमंत ने लिखा, ‘बाबा अब प्रकृति में हैं. अब इस मिट्टी में हैं, हवा में हैं, जंगलों में हैं, नदियों में हैं, पहाड़ों में हैं, गीतों में हैं, उन अनगिनत लोककथाओं की तरह, जो हमेशा अजर-अमर रहती हैं.’ सीएम ने लिखा, ‘बाबा मुझे गर्व है कि मैं आपकी संतान हूं, मुझे मान है कि मैं वीर योद्धा दिशोम गुरुजी का अंश हूं.’ वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद!

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा जमशेदपुर में

मौसम अलर्ट! झारखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश, 15 अगस्त को भीग सकता है आजादी का जश्न

Hemant Soren: आंखों में था इंजीनियर बनने का ख्वाब, वक्त ने बनाया मुख्यमंत्री, जानिए राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हेमंत सोरेन की कहानी

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर, ब्रेन में नहीं हो रही कोई हलचल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola