झारखंड के CM को झारग्राम में उतरने से रोका! रैली नहीं कर पाए हेमंत-कल्पना, TMC ने प्रधानमंत्री को घेरा

Published by :Sameer Oraon
Published at :20 Apr 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

Hemant Soren: चुनावी सरगर्मी के बीच पश्चिम बंगाल के झारग्राम में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली, जिससे उनकी झारग्राम रैली रद्द करनी पड़ी, टीएमसी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और आदिवासी नेताओं का अपमान बताया है. पढ़ें, इस सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Hemant Soren, रांची (सुनील चौधरी की रिपोर्ट): पश्चिम बंगाल के झारग्राम में आयोजित एक महत्वपूर्ण चुनावी जनसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शामिल नहीं हो सके. ये रैली रविवार 19 अप्रैल को होने वाली थी. इस घटना ने झारखंड और बंगाल की राजनीति में नया विवाद पैदा कर दिया है. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है.

टीएमसी का गंभीर आरोप: अनुमति न मिलना बनी बाधा

तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झारग्राम में मौजूदगी के कारण सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. पार्टी का दावा है कि इस वजह से दोनों नेताओं को उनकी निर्धारित जनसभा में पहुंचने से जानबूझकर रोका गया.

Also Read: गढ़वा पहुंचा टीम इंडिया का ‘स्पीड स्टार’ आकाशदीप: सेल्फी के लिए मची ऐसी होड़ कि बुलानी पड़ी पुलिस

लोकतंत्र और आदिवासी सम्मान पर उठाए सवाल

टीएमसी ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित दो बड़े नेताओं को घंटों इंतजार कराया गया. अंत में उन्हें झारग्राम का कार्यक्रम छोड़कर रांची वापस लौटना पड़ा. टीएमसी ने इसे संघीय ढांचे पर प्रहार बताते हुए कहा कि आदिवासी वोटों की राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री ने उसी समुदाय के नेताओं को जनता से मिलने से रोककर उनका अपमान किया है. पार्टी के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को प्राथमिकता देने के चक्कर में अन्य प्रतिनिधियों के अधिकारों की अनदेखी की गई.

तीन में से दो सभाओं को किया संबोधित

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के लिए रविवार को बंगाल में तीन चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तय था. झारग्राम में बाधा आने के बावजूद उन्होंने केशियारी और दांतन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को सफलतापूर्वक संबोधित किया. दूसरी तरफ, झारग्राम की सभा रद्द होने से समर्थकों में खासी मायूसी देखी गई. हालांकि झामुमो (JMM) की ओर से अभी इस घटना पर प्रतिक्रिया आनी बाकी है.

Also Read: झारखंड की दीदियां अब चलाएंगी करोड़ों का कारोबार! IIM कोलकाता सिखाएगा बिजनेस के गुर, JSLPS के साथ ‘करार’

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola