झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी, 21 मार्च तक रहेंगे होटवार जेल में

Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 07 Mar 2024 7:29 PM

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है. अब वे 21 मार्च तक होटवार जेल में रहेंगे.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है. अब वे 21 मार्च तक होटवार जेल में रहेंगे. ईडी कोर्ट में न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर गुरुवार को उनकी पेशी हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमएलए के विशेष अदालत में उन्हें पेश किया गया. इसके साथ ही राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप की भी न्यायिक हिरासत बढ़ायी गयी. बता दें कि जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में हुए हैं गिरफ्तार

झारखंड के पूर्व सीएम व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए हैं. हेमंत सोरेन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउंडरिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट में पेश किया गया. पीएमएलए कोर्ट के जज ने हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है.

हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, गिरफ्तारी को दी है चुनौती

31 जनवरी की रात को हेमंत सोरेन किए गए थे गिरफ्तार

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था. इसके पहले हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, हेमंत सोरेन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि जिस जमीन के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, अगर कोई साबित कर दे कि यह जमीन उनके नाम पर है, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी सही या गलत? झारखंड हाईकोर्ट में बहस जारी, 28 को फिर होगी सुनवाई

रांची की होटवार जेल में हैं हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन फिलहाल रांची की होटवार जेल में हैं. पिछले दिनों पढ़ने के लिए उन्होंने किताबें मंगायी थीं. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की और पुस्तकें दीं. हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन का दस्तावेज, शोषण, संघर्ष और शहादत, भारत का संविधान एक परिचय एवं पूअर इकोनॉमिक्स पुस्तक मंगायी थी. इसकी जानकारी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. उन्होंने लिखा था कि हेमंत जी ने पढ़ने के लिए किताबें मांगी हैं. उन्हें यह किताबें देने जाऊंगी. इससे पहले भी हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन, मुंडारी, हो और कुड़ुख भाषा, आदि से जुड़ी किताबें पढ़ने के लिए मंगायी थीं. हेमंत जी को किताबें पढ़ने का हमेशा से शौक रहा है. वह घर में अपनी किताबों को संजो कर रखते हैं. अन्य किताबों के साथ-साथ झारखंड और झारखंड आंदोलन से जुड़ी किताबें वह हमेशा विशेष रुचि लेकर पढ़ते हैं. झारखंड की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने उनसे मिलने वाले लोगों से बुके नहीं, बल्कि बुक देने की अपील की थी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola