8000 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए कोचिंग पर हर साल 122 करोड़ खर्च करेगी हेमंत सोरेन सरकार

Updated at : 28 Dec 2022 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
8000 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए कोचिंग पर हर साल 122 करोड़ खर्च करेगी हेमंत सोरेन सरकार

Hemant Soren Govt @ 3 Years: हेमंत सोरेन सरकार झारखंड के युवाओं का भविष्य संवारने के लिए ‘मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत करेगी. विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में दाखिले की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग की व्यवस्था की जायेगी.

विज्ञापन

Hemant Soren Govt @ 3 Years: झारखंड के बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) की सरकार ने ‘एकलव्य प्रशिक्षण योजना’ (Eklavya Prashikshan Yojana) तैयार की है, तो उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ‘मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ (Mukhyamantri Shiksha Protsahan Yojana) की भी शुरुआत करने की योजना है. इसके तहत हर साल 8,000 विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा देगी. इस योजना पर सरकार हर साल 122 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

युवाओं का भविष्य संवारने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना

हेमंत सोरेन की सरकार (Hemant Soren Jharkhand Sarkar) ने कहा है कि झारखंड के युवाओं का भविष्य संवारने के लिए उनकी सरकार ‘मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत करेगी. इसके तहत विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में दाखिले की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग (Free Coaching to Students of Jharkhand) कराने की व्यवस्था की जायेगी.

मुफ्त कोचिंग के लिए राज्य भर से चुने जायेंगे 8000 विद्यार्थी

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मुताबिक, इंजीनियरिंग से संबंधित प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए 3,000 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा, जबकि मेडिकल के लिए 2,000, संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) के लिए 1,000, जन संचार (मास कॉम) के लिए 500, फैशन डिजाइनिंग/फैशन टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए 500, होटल मैनेजमेंट के 500 और चार्टर्ड अकाउंटेंट/आईसीडब्ल्यूए के 500 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा.

Also Read: Hemant Soren Govt @ 3 Years: 29 दिसंबर को 50 मॉडल स्कूलों की सौगात देंगे झारखंड के CM हेमंत सोरेन
45 कोचिंग संस्थानों में मुफ्त पढ़ाई कर सकेंगे चुने गये विद्यार्थी

चुने गये इन 8,000 विद्यार्थियों को 45 सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में नि:शुल्क तैयारी करने का मौका मिलेगा. परीक्षा की तैयारी करने वाले हर विद्यार्थी को सरकार की ओर से कोचिंग के दौरान प्रति माह 2,500 रुपये का डीबीटी के जरिये भुगतान किया जायेगा. सरकार ने यह भी कहा है कि कोचिंग संस्थानों को विद्यार्थियों की संख्या एवं कोचिंग सत्र की अवधि के आधार पर शत-प्रतिशत ट्यूशन फीस का भुगतान किया जायेगा.

कैसे लोगों को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ

  • मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों का झारखंड राज्य में स्थित किसी मान्यताप्राप्त शिक्षण संस्थान से मैट्रिक या 10वीं पास होना जरूरी होगा. लेकिन, झारखंड राज्य की आरक्षण नीति का जिन लोगों को लाभ मिल सकता है, उनके लिए इस नियम में ढील दी जायेगी.

  • आवेदन करने वाले के परिवार की आय आयकर सीमा के दायरे में न हो.

  • वैसे प्रवेश परीक्षा, जिसकी कोचिंग लेना चाहते हैं, की अर्हता पूरी करते हों.

Also Read: ST, SC, अल्पसंख्यकों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए झारखंड को 7 एकलव्य आवासीय विद्यालय की सौगात
ऐसे होगा लाभार्थियों का चयन

मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए लाभार्थियों के चयन के लिए राज्य स्तरी सरकारी संस्थान अथवा राष्ट्रीय स्तर की किसी प्रतिष्ठित निजी एजेंसी के द्वारा संयुक्त चयन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसके आधार पर ही लाभुकों का चयन होगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola