हेमंत सोरेन की इस सौगात से झारखंड के लोगों को मिल रहा नया जीवन, एयर एंबुलेंस के लिए घर बैठे ऐसे करें कॉन्टैक्ट

Updated at : 11 Mar 2025 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
air ambulance jharkhand

एयर एंबुलेंस

Hemant Soren Gift: झारखंड में जरूरतमंद एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ ले रहे हैं. मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित दूसरे राज्य में भेजा जा रहा है. अब तक 94 मरीजों एयरलिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर शुरू की गयी एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ जरूरतमंद ले रहे हैं. मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित दूसरे राज्य भेजे जा रहे हैं. अब तक 94 मरीजों को झारखंड से समय पर एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में इलाज के लिए लाया गया. इसमें सिर्फ रांची से 78, वहीं अन्य जिलों से 11 मरीज हैं, जिन्होंने सरकार की इस सेवा का लाभ लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से कहा गया कि एयर एंबुलेंस के जरिये त्वरित और सहजभाव से मरीजों को दूसरे राज्यों में इलाज का लाभ मिल रहा है. बीते समय में आम लोगों के साथ-साथ गणमान्य लोगों को भी एयर एंबुलेंस की सेवा दी गयी है. इसके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के कई जवानों को भी ससमय उच्चतर चिकित्सा सेवा के लिए एयर एंबुलेंस से लिफ्ट कराकर दूसरे मेडिकल सेंटर तक पहुंचाया गया.

फोन कर एयर एंबुलेंस की ले सकते हैं जानकारी


झारखंड के जरूरतमंद मरीजों के परिजन नगर विमान विभाग द्वारा संचालित 918210594073 मोबाइल नंबर पर फोन कर एयर एंबुलेंस की सेवा संबंधी जानकारियां 24 घंटे किसी भी समय ले सकते हैं. जानकारी के अनुसार, झारखंड के बाहर अन्य गंतव्य स्थानों पर मरीजों को ले जाने पर संबंधित व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर 55,000 प्रति उड़ान घंटे की दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा दी जाती है. नागर विमान विभाग द्वारा एयर एंबुलेंस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध है. इसके माध्यम से एक मरीज तथा दो परिजनों को एक साथ एयर एंबुलेंस से ले जाया जा सकता है.

निर्धारित रूट और तय दर

रांची से दिल्ली : 3.3 लाख
रांची से मुंबई : 4.4 लाख
रांची से चेन्नई : 3.85 लाख
रांची से कोलकाता : 1.10 लाख
रांची से हैदराबाद : 3.02 लाख
रांची से वाराणसी : 1.37 लाख
रांची से लखनऊ : 2.20 लाख
रांची से तिरुपति : 3.85 लाख

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola