झारखंड के वकीलों को CM हेमंत सोरेन देने वाले हैं तोहफा, 10 लाख रुपये तक का मिलेगा लाभ

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

Hemant Soren Gift: झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की सौगात देने वाली है. इसकी शुरुआत सीएम हेमंत सोरेन 3 मई को करेंगे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के वकीलों के लिए हेमंत सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है. तीन मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू करने वाले हैं. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीसी ने दिये निर्देश

कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवार को तैयारी की समीक्षा की. बैठक में अब तक की गई तैयारियों पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीसी ने कोषागों को परस्पर सम्नवय से कार्य करने का निर्देश दिये हैं. बैठक में एसएसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी दिनेश कुमार यादव, अपरजिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक समेत कई लोग शामिल हुए.

Also Read: ‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक में दी थी मंजूरी

सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ माह पहले ही अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी थी. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इसके तहत अधिवक्ता कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे. लेकिन संभावना जताया जा रही है कि गंभीर बीमारियों में अधिवक्ता और उसके परिजन सूचीबद्ध अस्पताल से 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करा सकेंगे. इससे अधिक खर्च होने पर कॉर्पस फंड से राशि दी जाएगी. कुछ माह पहले ही सरकारी कर्मियों के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की थी.

Also Read: झारखंड सरकार बेटियों के लिए दे रही है 20 हजार रुपये, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola