JPSC students protest : रांची के 15 से ज्यादा स्कूल सोमवार को बंद, कई ने बदला छुट्टी का समय

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

JPSC छात्र संगठनों द्वारा विधानसभा घेराव के चलते रांची के कई स्कूलों ने सोमवार को बंद रखने का निर्णय लिया है. सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. कई स्कूलों ने छुट्टी का समय भी पहले कर दिया है.

विज्ञापन

JPSC students protest: छात्र संगठनों के विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी के कई स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. यह निर्णय सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एहतियातन उठाया गया है. वहीं, कई स्कूलों ने छुट्टी का समय पहले कर दिया है.

इन स्कूलों ने सोमवार को बंद रखने का लिया निर्णय

जिन स्कूलों ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है, उनमें संत थोमस, लेडी केसी राय स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, फिरायालाल स्कूल, जेके इंटरनेशनल स्कूल, गुरु गोविंद सिंह स्कूल, संत मेरी स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल (जूनियर), यूरो किड्स स्कूल (मोरहाबादी व कांके), स्टेप बाय स्टेप स्कूल, बिशप ग्रुप, लिटिल एंजेल्स नर्सरी स्कूल, नव अंकुरम प्ले स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल और जी एंड एच स्कूल शामिल हैं.

कई स्कूलों ने सुबह ही कर दी छुट्टी

वहीं, जिन स्कूलों ने छुट्टी का समय पहले कर दिया है, उनमें डीपीएस, जेवीएम श्यामली, डीएवी ग्रुप, संत जेवियर और सचिदानंद स्कूल शामिल हैं. इन स्कूलों ने सुबह 10 से 11 बजे के बीच छुट्टी का समय निर्धारित किया है.

छुट्टी और समय बदलने की जानकारी स्कूलों द्वारा मोबाइल मैसेज के माध्यम से अभिभावकों को दी गयी है.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola