PM मोदी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने दी CM हेमंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी, पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है. राहुल गांधी ने लिखा है कि इंडिया गठबंधन गरीबों, वंचितों और आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा.

विज्ञापन

रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्होंने वंचितों और सामाजिक न्याय के लिए लड़ने की बात कही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. झारखंड में फिलहाल झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार है. लोकसभा चुनाव में भी इन दलों में मिलकर चुनाव लड़ा था.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या लिखा

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गरीबों, वंचितों एवं आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा और जीतेगा. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि “हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन देश में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए मिलकर लड़ रहा है.’’

जन्मदिन पर अपने पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेते सीएम हेमंत सोरेन

पीएम मोदी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थय के लिए प्रार्थना की है. बता दें कि झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस और झामुमो राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं. दोनों पार्टियां झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाली एनडीए गठबंधन को पटखनी देकर राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है. इस वजह से राज्य का सियासी पारा गरमा गया है.

Also Read: JMMSY News: सीएम हेमंत सोरेन का अफसरों को निर्देश, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तकनीकी समस्याओं को जल्द करें दूर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola