मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा- HEC में 70 विधायकों का बनेगा आवास, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

Updated at : 14 Apr 2023 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा- HEC में 70 विधायकों का बनेगा आवास, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जीआरडीए विधायकों के लिए बनाये जाने वाले आवासों में मास्टर प्लान के तहत सीवरेज ड्रेनेज, सड़क एवं पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) के निदेशक पर्षद की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से जीआरडीए अंतर्गत एचइसी क्षेत्र में 45 एकड़ भूमि पर विधायकों के लिए आवास निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि विधायकों के लिए 70 आवास बनाया जाना प्रस्तावित है.

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जीआरडीए विधायकों के लिए बनाये जाने वाले आवासों में मास्टर प्लान के तहत सीवरेज ड्रेनेज, सड़क एवं पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें ताकि ससमय आवास निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, वित्त सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-जीआरडीए निदेशक विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार, जीएम जीआरडीए बीएन वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर जीआरडीए एसके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

सीएम से मिले सीआइआइ के अध्यक्ष :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में सीआइआइ झारखंड के अध्यक्ष उज्जल चक्रवर्ती, पूर्व अध्यक्ष तापस साहू एवं राज्य प्रमुख झारखंड प्रभात कुमार ने मुलाकात की. इन सभी की मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी.

मिथिला मंच ने सीएम को किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड मिथिला मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. मंच ने उन्हें आगामी 14, 15 तथा 16 अप्रैल 2023 को हरमू मैदान में आयोजित मिथिला महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola