ePaper

Heavy Rain Warning: झारखंड में आज भारी बारिश, IMD की चेतावनी, 23 मई तक आंधी-पानी से मौसम रहेगा सुहाना

Updated at : 20 May 2025 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Rain Alert

Heavy Rain Warning: झारखंड के उत्तर-पूर्वी इलाकों में आज मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. सोमवार को वज्रपात से गढ़वा में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गए. लातेहार में 41 मिमी बारिश हुई. 24 घंटे में सबसे अधिक 50 मिमी बारिश खूंटी में हुई है. 23 मई तक बारिश होती रहेगी.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: रांची-पूर्व-पश्चिम की ओर से आ रही नमी के कारण आज मंगलवार को उत्तर-पूर्वी इलाके यानी झारखंड के देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि राजधानी रांची सहित अन्य इलाकों में आकाश में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 50 मिमी और रांची में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जबकि सोमवार को उत्तर-पूर्व इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. लातेहार में 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.

वज्रपात से तीन की मौत, पांच घायल

गढ़वा के मेराल के लखैया गांव में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी है और तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं. मृत व्यक्तियों में शंभू बैठा (55 वर्ष), धर्मेंद्र राम (35 वर्ष) तथा तरूण कुमार देव (18 वर्ष) शामिल हैं.

23 मई तक आंधी के साथ बारिश के आसार


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 21 मई से पूरे झारखंड में आंधी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. यह स्थिति 23 मई तक रहेगी. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड: पाक महीने में नापाक हरकत, अपनी ही नाबालिग बिटिया से दुष्कर्म के दोषी को आखिरी सांस तक उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना

मेदिनीनगर में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री रिकॉर्ड


मेदिनीनगर में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है. हालांकि सोमवार को यहां छिटपुट बारिश भी हुई. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री तथा पिछले 24 घंटे में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी.

क्या रहा शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–तापमान
रांची–33.3
जमशेदपुर–36.2
मेदिनीनगर–40.6
बोकारो–36.1

ये भी पढ़ें: अब चुटकी में होगा अंतिम संस्कार, झारखंड का पहला इको-फ्रेंडली लकड़ी शवदाह गृह यहां बनकर हो गया तैयार

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola