स्वास्थ्य विभाग ने चुनाव के लिए तैयार की मेडिकल किट की सूची
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 11:44 PM
Birsa Munda
झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख कर लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक दवाओं से संबंधित सूची उपलब्ध कराया है
रांची. झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख कर विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक दवाओं से संबंधित सूची उपलब्ध कराया है. जिलों के सिविल सर्जन को 21 तरह की दवाइयों और माइनर ड्रेसिंग- स्टीचिंग के लिए इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गयी है. इस संबंध में तीन अप्रैल को प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी थी. इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक दवाओं (फर्स्ट एड मेडिकल किट) से संबंधित एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया था. हीट स्ट्रोक से बचाव बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें, के दिशा निर्देशों के साथ ही इस सूची को सभी जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजा जाना है. जिसका वितरण चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों, पीठासीन पदाधिकारी के साथ ही सुरक्षा बलों के बीच किया जाना है.
प्राथमिक चिकित्सा किट में होगी ये दवाइयां :
इलेक्ट्रोलाइट पाउडर (ओआरएस), डाइजीन (एंटासिड), बीटाडीन, हैंडिप्लास्ट, बैंडेज रोल, कॉटन रोल, सेवलॉन, डिक्लोफेनाक स्प्रे, कैप्सूल डेपिन, पैंटोप्राजोल, पारासिटामोल, डोमपरिडोन, ओफ्लॉक्सासिन प्लस ऑर्निडाजोल टैब्लेट, डेक्सोना, हाइड्रोकार्टिसोन, एविल, एड्रेनालाईन, ड्रोटिन, डिक्लोनाक (सभी इंजेक्सन) सहित कुछ अन्य दवाइयां, फेस मास्क (ट्रिपल लेयर), कैंची, सिरिंज, स्प्रिट, मच्छर भगाने के स्टिक सहित अन्य जरूरी सामग्री.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










