ePaper

Hajj 2023: झारखंड में राज्यस्तरीय हज प्रशिक्षण 3 मई से होगा शुरू, जानें रांची समेत अन्य जिलों का शेड्यूल

Updated at : 01 May 2023 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Hajj 2023: झारखंड में राज्यस्तरीय हज प्रशिक्षण 3 मई से होगा शुरू, जानें रांची समेत अन्य जिलों का शेड्यूल

Hajj 2023|झारखंड से वर्ष 2023 में हज के लिए कुल 1039 लोगों का चयन किया गया है. इनमें सबसे ज्यादा 195 लोग रांची से हैं, तो सबसे कम 1 व्यक्ति खूंटी से चुने गये हैं. पूरी लिस्ट यहां देखें...

विज्ञापन

Hajj 2023: झारखंड में राज्यस्तरीय हज प्रशिक्षण शिविर (Hajj 2023 Jharkhand State Level Training Camp) 10 मई को रांची में आयोजित किया गया है. इसमें रांची के अलावा खूंटी व सिमडेगा के हज यात्री भी हिस्सा लेंगे. राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हज हाउस में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा.

रांची में ये लोग देंगे हज पर जाने वालों को प्रशिक्षण

रांची में मुफ्ती अनवर कासमी सदस्य, मौलाना मुफ्ती फैजुल्लाह मिस्बाही सदस्य, सैयद तहजीबुल हसन रिजवी सदस्य और मौलाना सलमान कासमी, काजी उजैर कासमी, मौलाना मंजूर कासमी हज (Hajj Pilgrimage) पर जाने वालों को प्रशिक्षण देंगे.

Also Read: झारखंड: पहली बार हज यात्रा होगी कैशलेस, फॉरेक्स कार्ड से होगा लेनदेन, आजमीन-ए-हज की टेंशन होगी दूर
हज प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त

इसके लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त किये गये हैं. इसके अलावा संबंधित खादिमुलहुज्जाज सहित अन्य उपस्थित रहेंगे. कार्यपालक अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी वहां के बारे में जानकारी दी जायेगी, ताकि लोगों को विशेष परेशानी नहीं हो.

किस जिले के लिए कब लगेगा प्रशिक्षण शिविर, तारीख यहां देखें

  • चाईबासा व चतरा में 3 मई को

  • पाकुड़ में 11 मई को

  • कोडरमा, जमशेदपुर, देवघर, जामताड़ा व दुमका के लिए मधुपुर में 7 मई को

  • रामगढ़ व गिरिडीह में 9 मई को

  • लातेहार में 8 मई को

  • लोहरदगा व गुमला के लिए लोहरदगा में 13 मई को

  • गढ़वा में 6 मई को

  • गोड्डा में 13 मई को

  • जमशेदपुर व सरायकेला के लिए जमशेदपुर में 14 मई को

  • धनबाद में 4 व 7 मई को

  • हजारीबाग में 8 मई को

  • रामगढ़ में 11 मई को

  • साहिबगंज में 8 मई को

  • देवघर, जामताड़ा व दुमका के लिए मधुपुर के टाउन हॉल में 12 मई को

  • पलामू के लिए जामा मसजिद छह मुहाना चौक डालटेनगंज में 9 मई को

  • बोकारो के ऑफिसर क्लब बेरमो में 11 मई को

  • गिरिडीह की डुमरी जामा मसजिद में 7 मई को

Also Read: झारखंड के हज यात्रियों के लिए आवेदन शुरू, लेकिन रांची के बजाय इस शहर से भरेंगे उड़ान, जानें डिटेल्स
झारखंड से 1039 लोगों का चयन, सबसे ज्यादा रांची से

झारखंड से वर्ष 2023 में हज के लिए कुल 1039 लोगों का चयन किया गया है. इनमें सबसे ज्यादा 195 लोग रांची से हैं, तो सबसे कम 1 व्यक्ति खूंटी से चुने गये हैं. पूरी लिस्ट यहां देखें…

  1. रांची से 195

  2. पूर्वी सिंहभूम से 147

  3. धनबाद से 102

  4. बोकारो से 92

  5. गिरिडीह से 70

  6. हजारीबाग से 69

  7. साहिबगंज से 57

  8. गोड्डा से 35

  9. रामगढ़ से 32

  10. पलामू से 28

  11. देवघर से 26

  12. लोहरदगा से 24

  13. पाकुड़ से 23

  14. चतरा से 23

  15. गढ़वा से 22

  16. पश्चिमी सिंहभूम से 16

  17. कोडरमा से 14

  18. दुमका से 11

  19. जामताड़ा से 11

  20. सरायकेला-खरसावां से 10

  21. लातेहार से 10

  22. गुमला से 08

  23. सिमडेगा से 08

  24. खूंटी से 01

इन राज्यों के हज यात्रियों की संख्या भी जान लें

झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार से 2160, छत्तीसगढ़ से 284, ओडिशा से 388, पश्चिम बंगाल से 2167, उत्तर प्रदेश से 10,840. दक्षिण के राज्य केरल से 4,397 लोगों का हज 2023 के लिए चयन किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली से 1,200 और महाराष्ट्र से 6431 लोगों को इस साल हज करने का मौका दिया जा रहा है. हज यात्रा के लिए लॉटरी से चयन किया जाता है. सभी राज्यों के संभावित हज यात्रियों की सूची भारत सरकार की ओर से जारी कर दी गयी है.

Also Read: Hajj Yatra 2023: हज यात्रियों के लिए हुए कई बड़े बदलाव, जायरीन अपने साथ ले जा सकेंगे इतना सामान…
मुंबई से उड़ान भरने वालों को देना पड़ रहा सबसे कम पैसा

मुंबई से हज के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को इस साल सबसे कम 3,76,150 रुपये का भुगतान करना पड़ा है, जबकि गुवाहाटी से जाने वालों को सबसे ज्यादा 4,39,500 रुपये देने पड़े हैं. बेंगलुरु से 3,99,050 रुपये, कोचीन से 3,84,200 रुपये, दिल्ली से 3,88,800 रुपये, हैदराबाद से 3,89,450 रुपये, कोलकाता से 4,14,200 रुपये, लखनऊ से 3,90,350 रुपये, अहमदाबाद से 3,78,100 रुपये और श्रीनगर से हज यात्रा के लिए उड़ान भरने वालों को 4,23,000 रुपये खर्च करने पड़े हैं.

हज पर जाने वालों का पैसा किस मद में खर्च होगा

हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से जो पैसे लिये गये हैं, उसमें कहां-कितना खर्च आया है, उसके बारे में भी सरकार की ओर से विस्तार से बताया गया है. बताया गया है कि लोगों को अजीजिया में ठहराया जायेगा. मक्का में उनके ठहरने पर 2500 सऊदी रियाल का खर्च आयेगा, जबकि मदीना में 750 सऊदी रियाल, 8,934.35 सऊदी रियाल अन्य खर्च के रूप में लिये जा रहे हैं. भारतीय मुद्रा में यह राशि 2,52,216.05 रुपये बैठती है. 2100 सऊदी रियाल लोग अपने पास रख सकेंगे, जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्य 43,260 रुपये हो जाता है. अन्य बकाया मद में 1,000 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है. इस तरह यह कुल राशि 2,96,476.05 रुपये बनते हैं. इसके बाद शेष राशि विमान किराये में खर्च होगा.

भारत के 10 शहरों से हज पर जाने वालों का विमान किराया

अहमदाबाद से हज यात्रा के लिए उड़ान भरने वालों के लिए विमान किराया 74,785 रुपये है. बेंगलुरु से 95,705 रुपये, कोचीन से 80,874 रुपये, दिल्ली से 85,457 रुपये, हैदराबाद से 86,129 रुपये, कोलकाता से 1,10,853 रुपये, लखनऊ से 87,008 रुपये, मुंबई से 72,804 रुपये, गुवाहाटी से 1,36,185 रुपये और श्रीनगर से 1,19,672 रुपये विमान का किराया है. इसमें एयरपोर्ट टैक्स व अन्य चार्जेज शामिल हैं. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने स्पष्ट कर दिया है कि विमान का किराया अमेरिकी डॉलर के 77.80 रुपये मूल्य के हिसाब से कैलकुलेट किया गया है. अगर अमेरिकी डॉलर का मूल्य बाद में बढ़ जाता है, तो उसका भुगतान हज यात्री को करना होगा. अगर उसमें कमी आ जाती है, तो बाकी राशि हज यात्रियों को लौटा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola