Political News : विदेश से झारखंड में आपराधिक गिरोह चलाने वालों पर नकेल कसे सरकार : भाजपा

प्रदेश भाजपा ने राज्य की गिरती विधि व्यवस्था पर चिंता जतायी है. साथ ही राज्य सरकार से मांग की है कि वह विदेश में बैठकर झारखंड में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधियों पर नकेल कसे.
रांची (वरीय संवाददाता). प्रदेश भाजपा ने राज्य की गिरती विधि व्यवस्था पर चिंता जतायी है. साथ ही राज्य सरकार से मांग की है कि वह विदेश में बैठकर झारखंड में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधियों पर नकेल कसे. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव कहा कि हाल के दिन में झारखंड के छह-सात जिले, जहां कोयला का प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन होता है, वहां आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. लेवी और एक्सटॉर्शन के चलते विदेश में बैठे अपराधी झारखंड में अपने गुर्गों से घटनाओं को अंजाम देकर दहशत पैदा करते हैं. हजारीबाग में दो वर्ष पूर्व भी कोयला से जुड़ी एक कंपनी के जीएम की हत्या कर दी गयी थी. अब एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या हुई. रांची के भीड़भाड वाले इलाके में कोयला व्यापारी पर हमला होता है. इसके अतिरिक्त अपराधी अलग-अलग जिलों में कोयला साइडिंग पर लगातार फायरिग कर दहशत फैला रहे हैं. शाहदेव ने कहा कि आज के दिन में संगठित अपराध पुलिस के लिए झारखंड में नक्सलवाद की तरह बड़ी समस्या बन गयी है. संगठित आपराधिक गिरोह झारखंड में लगातार पैर फैला रहे हैं. श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड पुलिस की वेबसाइट के अनुसार अबुआ सरकार के पहले महीने में ही 5207 संज्ञेय अपराध हुए, जो की चिंता का विषय है.अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह घटना को अंजाम देने के बाद फेसबुक पर लिखकर घटना की जिम्मेवारी लेकर भविष्य के लिए चेतावनी भी देते हैं. अगर राज्य सरकार एक सुनियोजित प्लान के तहत संगठित गिरोह का खात्मा नहीं करेगी, तो झारखंड की स्थिति भयावह हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




