Ranchi News : श्री श्याम मंदिर में श्याम बाबा को लगाया अन्नकूट का भोग

Author Raj kumar
Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : श्री श्याम मंदिर में श्याम बाबा को लगाया अन्नकूट का भोग

राजधानी में बुधवार को गोवर्द्धन पूजा की गयी. पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांगों के साथ पूजा की गयी.

विज्ञापन

रांची. राजधानी में बुधवार को गोवर्द्धन पूजा की गयी. पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांगों के साथ पूजा की गयी. समाजसेवी कविता वेंकट गाड़ोदिया व पंकज पोद्दार की ओर से आश्रम में रह रहे दिव्यांग व निराश्रित लोगों व उनकी सेवा करने वाले सेवाधारियों के लिए विशेष रूप से तैयार स्वादिष्ट व्यंजनों को परोसा गया. उन्हें सुखे मेवे व मिठाई आदि दी गयी. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने इस कार्य के लिए कविता वेंकट गाड़ोदिया व श्री पोद्दार के प्रति आभार व्यक्त किया. ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि सेवा ही सच्ची पूजा है. श्री श्याम मंडल द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश श्याम बाबा को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया. भोग के मुख्य यजमान बबीता मोदी थी. उन्होंने अपने पूरे परिवार निकिता मोदी, अंशुल मोदी, ललित मोदी, केशव मोदी के साथ श्याम बाबा को भोग अर्पित किया. मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका व मोदी परिवार द्वारा गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली व शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल व मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को भोग अर्पित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विकाश पाड़िया, प्रमोद बगड़िया, मनोज ढ़ांढ़निया, प्रदीप अग्रवाल, अभिषेक डालमिया, प्रियांश पोद्दार, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, राजेश सारस्वत, नितेश लखोटिया आदि का सहयोग रहा. इधर, राजधानी में सभी गो पालकों की ओर से अपने-अपने पशुधन की पूजा-अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola