Ranchi News जीइएल चर्च की महिला पादरियों के अभिषेक के 25 वर्ष पूरे
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
गोस्सनर इवेंजिलक लूथरन चर्च छोटानागपुर एंड असम (जीइएल चर्च) झारखंड का सबसे पुराना चर्च समुदाय है.
विज्ञापन
रांची.
गोस्सनर इवेंजिलक लूथरन चर्च छोटानागपुर एंड असम (जीइएल चर्च) झारखंड का सबसे पुराना चर्च समुदाय है. स्थापना 1845 में चार जर्मन मिशनरियों के रांची आगमन के साथ मानी जाती है. जीइएल चर्च की स्थापना के डेढ़ सौ साल तक कोई भी महिला पादरी नहीं थी. साल 2000 में पहली बार जीइएल चर्च में तीन महिला पादरी बनी. यह एक ऐतिहासिक शुरुआत थी. पहली तीन महिला पादरियों में रेव्ह मेरियन मिंज (अब स्वर्गीय), रेव्ह इजाबेला बारला और रेव्ह आशीषन कंडुलना शामिल हैं. फिलहाल जीइएल चर्च में अभिषिक्त महिला पादरियों की संख्या 49 है. ये महिला पादरी चर्च से जुड़े विभिन्न संस्थाओं में अपनी सेवकाई दे रही हैं. इस साल अक्तूबर में जीइएल चर्च महिला पादरियों के अभिषेक की 25 वर्षीय जुबली मनायेगा. मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा ने बताया कि 22 से 24 अक्तूबर तक होनेवाला इस आयोजन को भव्य रूप में मनाने की कोशिश है. इसमें चर्च के देशभर में फैले डायसिसों से प्रतिनिधियों शामिल होंगे. जीइएल चर्च महिला संघ की शशि रीता कंडुलना ने बताया कि जर्मनी से भी महिला पादरी इस समारोह में शामिल होने रांची आयेंगी. इसके अलावा भविष्य की दीर्घकालिक योजनाओं में जीइएलसी के इतिहास, लूथरन दृष्टिकोण, गोस्सनर के विचारों, आदिवासी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक राजनीतिक संदर्भ में कलीसिया की सेवा के बारे में जानकारी देना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










