ePaper

खुशखबरी: झारखंड में बनेंगे दो नये चिड़ियाघर, टाइगर सफारी की भी मिली मंजूरी

Updated at : 03 Aug 2025 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
Tiger Safari

Tiger Safari

Jharkhand News: राज्य के दो अलग-अलग जिलों में जल्द ही दो नये चिड़ियाघर बनने वाले हैं. केवल चिड़ियाघर ही नहीं बल्कि टाइगर सफारी की भी मंजूरी मिल गयी है. राज्य में ये दो चिड़ियाघर और टाइगर सफारी बनने से पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, इसके अलावा रोजगार के भी नए अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंडवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राज्य में जल्द ही दो नये चिड़ियाघर बनने वाले हैं. केवल चिड़ियाघर ही नहीं बल्कि टाइगर सफारी की भी मंजूरी मिल गयी है. अब पर्यटक टाइगर सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे. गिरिडीह और दुमका में दो नये चिड़ियाघर बनाये जायेंगे. जबकि लातेहार जिले के पुतवागढ़ संरक्षित वन क्षेत्र में टाइगर सफारी की स्थापना को मंजूरी मिल गयी है. लातेहार में पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बाहर 150 हेक्टेयर में टाइगर सफारी बनाने का निर्णय लिया गया.

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

गिरिडीह और दुमका में चिड़ियाघर तथा लातेहार में टाइगर सफारी की स्थापना का निर्णय सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बोर्ड की 15वीं बैठक में लिया गया. इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करना, वाइल्ड लाइफ को बल देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है. मौके पर सीएम ने संबंधित विभागों को इन परियोजनाओं का कार्यान्वयन पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

गिरिडीह में बड़े क्षेत्र में बनेगा चिड़ियाघर

गिरिडीह में चिड़ियाघर के लिए कुल 396.22 हेक्टेयर भूमि और दुमका में हिजला पश्चिमी वन क्षेत्र के अंतर्गत कुल 116.35 हेक्टेयर वन भूमि में चिड़ियाघर बनाने का निर्णय लिया गया. लातेहार में पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बाहर 150 हेक्टेयर में टाइगर सफारी बनाने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: आज 3 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Monsoon Session: ब्रेन स्ट्रोक के बाद शिक्षा मंत्री गंभीर, सदन में कौन संभालेगा शिक्षा विभाग का जिम्मा?

Ramdas Soren Health Updates : ब्रेन स्ट्रोक के बाद शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर, अपोलो में भर्ती

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola