ranchi news : गुड फ्राइडे आज, रांची के गिरजाघरों में होंगी विशेष आराधना
Updated at : 18 Apr 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

मसीही समाज 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे यानी पुण्य शुक्रवार के रूप में प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति मनायेगा.
विज्ञापन
रांची. मसीही समाज 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे यानी पुण्य शुक्रवार के रूप में प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की स्मृति मनायेगा. इस दिन सभी गिरजाघरों में विशेष आराधनाएं आयोजित की जायेंगी, जिसमें बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी भाग लेंगे.
संत मरिया महागिरजाघर
गुड फ्राइडे पर सुबह छह बजे प्रात: वंदना और पाप स्वीकार के साथ आराधना की शुरुआत होगी. सुबह 10:30 बजे क्रूस रास्ता की आराधना होगी, जिसमें यीशु मसीह के कष्टों और बलिदान का स्मरण किया जायेगा. शाम 4:30 बजे लोयला मैदान में पुण्य शुक्रवार की धर्मविधि आयोजित होगी. शाम सात बजे लोयला मैदान में ही क्रूस रास्ता की विशेष आराधना होगी, जिसमें आर्चबिशप विंसेंट आईंद स्वयं क्रूस ढोते हुए भाग लेंगे. कैथोलिक चर्चों में इस दिन यीशु के दुखभोग और क्रूस यात्रा का जीवंत चित्रण किया जायेगा. विश्वासी क्रूस पर चढ़ाये जाने से लेकर कब्र में रखे जाने तक की 14 घटनाओं को स्मरण करेंगे. धर्मविधि के दौरान आर्चबिशप और पुरोहित यीशु के बलिदान और मानव मुक्ति में उसकी भूमिका को समझायेंगे.जीइएल चर्च
जीइएल चर्च के विश्वासियों के लिए मेन रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में पहली आराधना सुबह 6.30 बजे से होगी. इसके संचालक रेव्ह निशांत गुड़िया और उपदेशक रेव्ह जीएस केरकेट्टा होंगे. दूसरी आराधना दोपहर तीन बजे होगी, जिसके संचालक रेव्ह एजे भेंगरा और उपदेशक बिशप सीमांत तिर्की होंगे. विश्वासी आराधना के दौरान यीशु की सात क्रूस वाणियों पर चिंतन-मनन करेंगे.संत पॉल्स कैथेड्रल
सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस के विश्वासियों के लिए संत पॉल्स कैथेड्रल में पहली आराधना सुबह छह बजे होगी. इसके बाद सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटों का ध्यान होगा. इसमें आराधना की भूमिका, विधि संचालन पेरिश प्रिस्ट रेव्ह एस डेविड करेंगे. इस आराधना के दौरान भी विश्वासी सात क्रूस वाणियों के मर्म को समझने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा होली ट्रिनिटी चर्च कडरू, होली एंजिल्स चर्च कोकर, ऑल सेंट्स चर्च, ख्रीस्त राजा चर्च सहित अन्य चर्चों में भी विश्वासी आराधना में शामिल होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




