Ranchi News : एक माह में सोने की कीमतों में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

Updated at : 19 May 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : एक माह में सोने की कीमतों में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

विशेषज्ञ ने कहा : छोटी अवधि में कीमतों में और गिरावट देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

रांची.

गहनों के खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. पिछले एक माह सोने की कीमतों में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आयी है. जानकारी के अनुसार, 18 मई को सोने की कीमत 86,700 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. जबकि, 18 अप्रैल को सोने की कीमत 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इस संबंध में बाजार विशेषज्ञ ललित त्रिपाठी ने कहा है कि छोटी अवधि में आगे भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जियो पॉलिटिकल ठीक होगा, कीमतों में गिरावट आयेगी. साथ ही अमेरिका के टैरिफ वाॅर के कारण बाजार में अनिश्चितता के कारण जो उछाल आया था, वह स्थिर हो रहा है. इसके अलावा भारत में ब्याज दरों में आये बदलाव के कारण रियल इस्टेट में निवेश बढ़ेगा और इस कारण सोने के दामों में कमी आयेगी.

चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं है. 18 मई को चांदी की कीमत 1,02,000 रुपये प्रति किलो थी. जबकि, एक माह पहले भी इसकी कीमत 1,02,000 रुपये प्रति किलो ही थी. हालंकि, इसी अवधि में चांदी की कीमतें 1,03,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola