Jharkhand News: वर्किंग वीजा पर रांची आती हैं थाईलैंड की लड़कियां, स्पा की आड़ में करतीं हैं जिस्मफरोशी

रांची के स्पा से कई युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. फोटो : सुनील गुप्ता
Jharkhand News: झारखंड में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खुलासा हुआ है. वर्किंग वीजा पर थाईलैंड की युवतियां रांची में थाई मसाज की आड़ में धंधा करतीं हैं.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के एक स्पा से 8 युवती और 6 युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस सन्न रह गई. स्पा में छापेमारी के दौरान पुलिस को थाईलैंड की युवतियां मिलीं. पता चला कि ये लोग वर्किंग वीजा पर रांची आईं हैं. थाई मसाज की आड़ में यहां देह व्यापार करतीं हैं.

Jharkhand News: रांची की लालपुर पुलिस ने की छापेमारी
जी हां, राजधानी के लालपुर स्थित ली डिजायर मॉल स्थित बैंबू इंटरनेशनल स्पा में शनिवार की रात को छापेमारी कर लालपुर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया. यहां से 8 युवती के अलावा 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवतियां थाईलैंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और रांची की हैं.

स्पा के मालिक को भी पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि थाईलैंड की 3 युवतियों के अलावा दिल्ली की 2, पश्चिम बंगाल की 2 और रांची की एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके अलावा स्पा के मालिक व दिल्ली के छतरपुर निवासी गौरव अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, थाइलैंड की तीनों युवतियों ने बताया है कि वे लोग वर्किंग वीजा पर रांची के इस स्पा में काम करने आयीं थीं. पुलिस ने तीनों का पासपोर्ट व वीजा जब्त कर लिया है.

गिरफ्तार की गई दिल्ली की 2 युवतियों में एक थी स्पा की मैनेजर
दूसरी ओर, ग्राहक के तौर पर स्पा में गये रांची के 5 युवकों को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें अरगोड़ा-पुंदाग रोड के 3, सदर थाना क्षेत्र के तालाब रोड का एक युवक शामिल है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दिल्ली की 2 युवतियों में एक स्पा की मैनेजर थी.

तलाशी के दौरान पुलिस को स्पा से कई आपत्तिजनक सामान मिले
तलाशी के दौरान पुलिस ने स्पा से टैब, लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन, शराब व बीयर की बोतलों के साथ-साथ कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं. पुलिस ने एक रजिस्टर भी बरामद किया है. लालपुर थाना प्रभारी आदिकांत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह जानकारी एसएसपी चंदन सिन्हा ने दी.
इसे भी पढ़ें
होटलों व फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 19 लोगों को भेजा गया जेल
होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, तीन होटल मैनेजर समेत 14 गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




